होम / पर्सनल फाइनेंस / इन चार तरीकों में निवेश कर पा सकते हैं FD से ज्‍यादा रिटर्न, जानते हैं क्‍या हैं ये? 

इन चार तरीकों में निवेश कर पा सकते हैं FD से ज्‍यादा रिटर्न, जानते हैं क्‍या हैं ये? 

मौजूदा समय में निवेश करने के तरीकों मे बड़ा बदलाव हुआ है. पहले जहां एफडी सबसे पसंदीदा निवेश का तरीका था लेकिन अब कई नई योजनाएं भी आ चुकी हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आप भी निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं. अगर हां और आप एफडी के लगातार बेहतर होते रिटर्न को देखते हुए महसूस कर रहे हैं कि इसमें आपको ज्‍यादा फायदा होगा तो आपको बाजार में मौजूद कुछ और निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी लेनी चाहिए. मई 2022 में जब से आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा किया है तब से एफडी पर बेहतर ब्‍याज मिल रहा है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप एफडी के मुकाबले ज्‍यादा रिटर्न पा सकते हैं. मौजूदा दौर में सीनियर सिटीजन को एफडी पर 7.5 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल रहा है. लेकिन हम जिन तरीकों के बारे में आपको बताएंगे उनमें आपको इससे ज्‍यादा रिटर्न मिलेगा. 

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 
पोस्‍ट ऑफिस में 5 साल के लिए चलने वाली इस योजना से आप निश्चित लाभ कमा सकते हैं. इस योजना में आपका निवेश इसलिए भी सुरक्षित है क्‍योंकि उस पर सॉवरन गारंटी मिलती है. POTD (Post Office Time Deposit) स्‍कीम में 4 समय दिए जाते हैं. इसमें आप अपना पैसा 1,2, 3, और 5 साल के लिए सुरक्षित कर सकते हैं. एक खाते को एक ही समय के लिए खोला जा सकता है. हालांकि इसमें ये भी सुविधा मिलती है कि आप एक ही पोस्‍ट ऑफिस में कई खाते खुलवा सकते हैं. इसमें जमा की जाने वाली न्‍यूनतम राशि 200 रुपये होती है जबकि अगर आप इससे ज्‍यादा जमा करना चाहते हैं तो इसके गुणक में कितना ही जमा कर सकते हैं. इस पर ब्‍याज दर 7.5 प्रतिशत है. 

राष्‍ट्रीय बचत प्रमाण पत्र योजना 
राष्‍ट्रीय बचत प्रमाण पत्र योजना पांच साल के लिए आती है. इस योजना में निवेश या तो अकेले किया जा सकता है या ज्‍वॉइंट खाते से या किसी नाबालिग की ओर से किया जा सकता है. इसमें इनकम टैक्‍स की धारा 80 सी के तहत छूट भी मिलती है. यहां ब्‍याज का भुगतान नहीं किया जाता बल्कि उसे फिर से निवेश कर दिया जाता है. फिर से निवेश किया गया ब्‍याज भी आयकर की धारा 80 सी के तहत छूट प्राप्‍त है. इसमें जुलाई से सितंबर के लिए 7.7 प्रतिशत ब्‍याज दिया जा रहा है. 

RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्‍ड 
आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्‍ड आरबीआई की एक स्‍कीम है. इस पर मिलने वाला ब्‍याज राष्‍ट्रीय बचत प्रमाण पत्र से .35 प्रतिशत ज्‍यादा है. एनएससी की ब्‍याज दर में अगर कोई बदलाव होता है तो उसका असर इस पर भी दिखाई देता है. आज एनएससी पर ब्‍याज 7.7 प्रतिशत है तो ऐसे में आरबीआई बॉन्‍ड पर ब्‍याज 8.05 प्रतिशत मिलेगा. इस पर ब्‍याज दर की समीक्षा 6 महीने में होती है. इसमें न्‍यूनतम निवेश 1000 रुपये से होता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. इसकी निश्चित अवधि 7 साल होती है. 

वरिष्‍ठ नागरिक बचत योजना 
इस कड़ी में अगली योजना वरिष्‍ठ नागरिक बचत योजना आती है. इस योजना में या तो वरिष्‍ठ नागरिक निवेश कर सकते हैं या फिर जल्‍दी सेवानिवृत्ति लेने वाले लोग निवेश कर सकते हैं. इस योजना की समय सीमा वैसे तो पांच साल होती है लेकिन इसे तीन और साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. इसमें ब्‍याज का भुगतान हर तीसरे महीने किया जाता है और ये पूरी तरह से टैक्‍स युक्‍त है. इस पर ब्‍याज की समीक्षा सरकार हर तीसरे महीने करती है. इसमें कम से कम 1000 रुपये और ज्‍यादा से ज्‍यादा 30 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं. अगर अकाउंट में इस राशि से ज्‍यादा पैसा हो जाता है तो वो निवेशक को लौटा दिया जाता है. इस पर मौजूदा समय में ब्‍याज दर 8.2 प्रतिशत चल रही है. 
ये हैं वो चार तरीके जिनमें निवेश कर आप एफडी से ज्‍यादा मुनाफा कमा सकते हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

59 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago