होम / पर्सनल फाइनेंस / आप भी करना चाहते हैं मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में निवेश, ऐसे पहचानें कौन देगा बेहतर रिटर्न?

आप भी करना चाहते हैं मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में निवेश, ऐसे पहचानें कौन देगा बेहतर रिटर्न?

जानकार कहते हैं कि अगर हम कुछ बातों का ध्‍यान रखते हैं तो हम आसानी से कंपनी की सभी जानकारियों का जानकर उसके बारे सारी जानकारी को जुटा सकते हैं. जो हमें स्‍टॉक चयन में मदद करती है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

क्‍या आप भी आए दिन इस तरह की खबरें पढ़ते रहते हैं कि उस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक ने दिया 100 प्रतिशत से ज्‍यादा रिटर्न? 5 हजार रुपये लगाकर उस शख्‍स ने 3 साल में बनाए इतने लाख रूपये. इस तरह की खबरों को पढ़कर ज्‍यादातर लोगों के मन में यही ख्‍याल आता है कि काश हमने भी पैसे लगाए होते तो आज हमारा भी निवेश कई गुना हो चुका होता. लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है. लोग इसी बात में उलझे रह जाते हैं कि आखिर कौन सा मल्‍टीबैगर स्‍टॉक्‍स आगे चलकर अच्‍छा परफॉर्म करने वाला है. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए. 

क्‍या होता है मल्‍टीबैगर स्‍टॉक
मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में निवेश करने से पहले आपको ये बताते हैं कि आखिर ये क्या होता है. दरअसल शेयर बाजार की भाषा में उन स्‍टॉक को मल्‍टीबैगर स्‍टॉक कहा जाता है जो अपेक्षाकृत कम समय में ही 100 गुना मुनाफा दे देते हैं. इन्‍हें शेयर बाजार में मल्‍टीबैगर शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जाता है. कई बार कई गुना रिटर्न देने वाले शेयर को मल्‍टीबैगर स्टॉक कहा जाता है।   

कैसे करें मल्‍टीबैगर स्‍टॉक का चयन 
ऐसे कई मल्‍टीबैगर स्‍टॉक्‍स हैं जिन्‍होंने अभी तक बहुत अच्‍छा परफॉरमेंस किया है. लेकिन सवाल ये है कि आप आखिर उस स्‍टॉक का सलेक्‍शन कैसे करें. यही जानने के लिए हमने बात की है शेयर मार्केट के उन लोगों से जो बीते लंबे समय से बाजार पर नजर रख रहे हैं. 

शेयर मार्केट एक्‍सपर्ट और ट्रे‍डस्विफ्ट के को-फाउंडर संदीप जैन कहते हैं कि जब हम किसी मल्‍टीबैगर को ढूढ़ने जाते हैं तो हमें पता नहीं होता है कि वो मल्‍टीबैगर होगा या उसमें इतना पोटेंशियल है कि वो आने वाले दिनों में मल्‍टीबैगर होगा या नहीं. ये तो आप जब उसके परफॉरमेंस पर नजर रखते हैं तभी आपको उसके बारे में पता चल पाएगा. यही नहीं कोई कंपनी 26 प्रतिशत से ज्‍यादा सालाना ग्रो करती है तो 10 साल में 10 गुना हो जाती है, 20 साल में 100 टाइम होती है और 30 साल में 1000 टाइम होती है. जैसे टाइटन और क्रिसील के साथ हुआ था. आप जिस किसी भी कंपनी को होल्‍ड करते हैं उसे आपको देखते रहना पड़ेगा. अगर ये लगातार ग्रो करते हैं तो ये मल्‍टीबैगर बनते हैं. इसलिए हमें कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए. 

वो कहते हैं कि आपको कंपनी के ओनर का प्रोफाइल देखना चाहिए. प्रमोटर का बैकग्राउंड देखा जाता है, उसके बाद हम देखते हैं कि आखिर रिटर्न का नंबर कितना है. उसके रिटर्न ऑन इक्विविटी कितना है. उसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन कितना हैं. अगर कंपनी का मार्जिन अच्‍छा है तो उसका रिटर्न भी अच्‍छा होगा. अगर वो डेट लिए बिना काम करता है, 20 प्रतिशत की अगर रिटर्न ऑन कैपिटल इम्‍प्‍लॉयी, 20 प्रतिशत का अगर सेल्‍स की ग्रोथ हो, तो उस पर निवेश किया जा सकता है. अब सवाल ये है कि अगर आपको उनके बारे में पता करना है तो आप कहां से पता कर सकते हैं?  वो कहते हैं कि आज कई मोबाइल ऐप ऐसे हैं जो कंपनियों के सभी डेटा की जानकारी देते हैं. आप वहां से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं.

शेयर मार्केट के एक्‍सपर्ट और इक्विटीरश के सीईओ कुणाल सरावगी कहते हैं कि मल्‍टीबैगर स्‍टॉक को कभी भी आप इरादे से नहीं पहचान पाते हैं. मतलब ऐसा है कि हमें पहले पता नहीं होता है कि वो मल्‍टीबैगर बनेगा या नहीं. ज्‍यादातर जो भी स्‍टॉक मल्‍टीबैगर बने हैं जब वो बढ़ रहे होते हैं तो उस वक्‍त हम सोच रहे होते हैं कि इसमें एक अच्‍छा मोमेंटम है लेकिन वो कितना बढ़ेगा ये कोई नहीं जानता है. आईडिया ये होना चाहिए कि आप 8 या10 स्‍टॉक्‍स में निवेश करें. जिसमें आपको लगता हो कि उसमें बढ़ोतरी हो सकती है. उसके बाद अगर आप आठ में निवेश करते हैं तो ऐसा तो होगा नहीं कि आठों मलटीबैगर बनें, अगर दो या तीन भी अच्‍छा चल जाते हैं तो वो बाकी का भी नुकसान पूरा कर देते हैं. अगर आप नए हैं तो ये सक्‍सेस रेट कम होगा अगर पुराने हैं तो ज्‍यादा होगा. वो अनुभव ऐसे होता है कि उसके लिए आपको मेहनत करनी होगी, स्‍टडी करनी होगी. 

 

किन किन मल्‍टीबैगर स्‍टॉक्‍स ने दिया जबर्दस्‍त मुनाफा 
शेयर बाजार में अब तक कई ऐसे मल्‍टीबैगर स्‍टॉक हैं जो अब तक कई गुना रिटर्न दे चुके हैं. इनमें अगर पिछले साल के कुछ स्‍टॉक्‍स की बात करें तो कई ऐसी कंपनियों के शेयर हैं जिन्‍होंने 2022 में बेहतरीन रिस्‍पॉंस दिया है. इनमें सेजल ग्‍लास एक कंपनी है इस कंपनी का शेयर 25.50 रुपये से बढ़कर आज 467.80 रुपये तक जा चुका है. इसी तरह अगर कैसर कॉरपोरेशन के मल्‍टीबैगर स्‍टॉक को देखें तो 2.92 रुपये से बढ़कर 54.50 रुपये तक जा पहुंचा है. 2022 में इस शेयर में 1765 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह कटारे स्‍पिनिंग मिल्‍स, हेमांग रिसोर्सेज, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव से लेकर दूसरे कई और शेयर हैं जिन्‍होंने 2022 में बेहतरीन रिजल्‍ट दिया है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

12 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago