होम / पर्सनल फाइनेंस / आपके पास भी हैं एक से ज्यादा Credit Card,तो इन 5 चीजों का रखें ध्यान, वरना CIBIL Score होगा खराब

आपके पास भी हैं एक से ज्यादा Credit Card,तो इन 5 चीजों का रखें ध्यान, वरना CIBIL Score होगा खराब

एक से ज्यदा क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे होने के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं. अगरआपने कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखा तो आपका CIBIL Score खराब हो सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आजकल लोग रिवॉर्ड, डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करने लगे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जोकि एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखते हैं. उनका मानना है कि इससे उनकी क्रेडिट लिमिट (Credit Limit) ज्यादा होती है, जिससे वह ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं. हालांकि, कई बार ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने की वजह से कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, कि लोगों का सिबिल स्कोर (Cibil Score) प्रभावित होता है. तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 चीजें, जिन्हें आपको ध्यान रखना चाहिए.

1. ड्यू डेट रखें याद
अगर आपके पास कई सारे क्रेडिट कार्ड हैं तो उनके बिल की ड्यू डेट भी अलग अलग हो सकती हैं. ऐसे में आपको सभी की ड्यू डेट याद रखनी जरूरी है, वरना कोई भी डेट मिस हुई तो आप पर लेट फीस लग सकती है और आपका सिबिल बिगड़ सकता है.

2. क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो का रखें ध्यान
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल के दौरान आपको क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो का पूरा ध्यान रखना चाहिए. इसके तहत आपको अपने कार्ड की लिमिट का 30 प्रतिशत से अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना आपका सिबिल प्रभावित हो सकता है. अधिक क्रेडिट कार्ड होने पर सबकी लिमिट याद रख पाना मुश्किल होता है, जो आपके लिए दिक्कत का सबब बन सकता है.

3. सालाना फीस को भी याद रखें
अगर आपके पास कई सारे क्रेडिट कार्ड हैं और उन पर आपको सालाना फीस भी चुकानी पड़ रही है तो इस तरह आपको बहुत सारे पैसे तो एनुअल फीस में ही खर्च करने पड़ेंगे. ऐसे में आपको कुछ क्रेडिट कार्ड बंद करने पर विचार करना चाहिए, ताकि आपके ऊपर पड़ने वाला बोझ कम हो सके.

4. मिनिमम ड्यू के चक्कर में ना पड़ें
कई बार लोग क्रेडिट कार्ड में मिनिमम ड्यू देखकर सोचते हैं कि वह इतना ही पैसा चुका देंगे तो काम चल जाएगा. बता दें कि ऐसे में आप सिर्फ कार्ड इस्तेमाल करते रह सकते हैं. आपके बिल पर आपको ब्याज तो चुकाना ही होगा. तो हमेशा अपने क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल भुगतान करें.

5. रिवॉर्ड प्वाइंट्स यूटिलाइज करते रहें
लोग क्रेडिट कार्ड इसीलिए लेते हैं, ताकि उस पर मिलने वाले ढेर सारे रिवॉर्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल कर सकें. लेकिन अगर आपके पास बहुत सारे क्रेडिट कार्ड हैं तो रिवॉर्ड प्वाइंट्स को ट्रैक करते रहना मुश्किल हो जाता है. वहीं क्रेडिट कार्ड्स में कुछ रिवॉर्ड प्वाइंट्स ऐसे भी होते हैं, जो एक तय समय के बाद एक्सपायर हो जाते हैं, तो आपको उन्हें लगातार मॉनिटर करना जरूरी होता है और यूटिलाइज करते रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-चुनाव से पहले किसानों को मिला तोहफा, धान की खरीद पर MSP के अलावा बोनस भी देगी ये राज्य सरकार


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

22 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

4 days ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया पहला SIF, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति पर दांव

SEBI की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड श्रेणी में अब कोटक की एंट्री भी हो गई है, निवेशकों के लिए 15 से 29 जून तक NFO खुला रहेगा.

1 week ago

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI ला रहा 'किल स्विच', एक क्लिक में रुक जाएंगे खाते से सभी ट्रांजैक्शन

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे को देखते हुए RBI लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

30-May-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.

46 minutes ago

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

32 minutes ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

1 hour ago

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

19 hours ago