होम / पर्सनल फाइनेंस / पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को मिलता है टर्म इंश्‍योरेंस में ये फायदा

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को मिलता है टर्म इंश्‍योरेंस में ये फायदा

सिर्फ टर्म प्‍लॉन खरीदना ही जरूरी नहीं है बल्कि उसके लिए सही समय और सही प्‍लॉन की जानकारी लेना भी जरूरी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते एक दशक में हमारे बीच आने वाली निजी से लेकर सरकारी क्षेत्र की योजनाओं में महिलाओं का विशेष तौर पर ध्‍यान रखा जाता है. इसी कड़ी में अगर महिलाएं पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी योजनाओं को लेती हैं तो उन्‍हें वहां भी फायदा मिलना शुरू हो गया है. पुरुषों के मुकाबले अगर महिलाएं टर्म प्‍लॉन लेती हैं तो उन्‍हें ये 30 प्रतिशत तक सस्‍ता पड़ता है. ऐसा आखिर क्‍यों होता है और इसकी वजह क्‍या है आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

आखिर कौन सी महिला खरीद सकती है टर्म प्‍लॉन ? 
भारत में कोई 160 मिलियन महिलाएं गृहणी हैं. महिलाओं को जितना परिश्रमी माना जाता है उतना ही उनके इस हुनर को भी काफी तारीफ मिलती है जिसमें वो खराब से खराब वित्‍तीय स्थिति में भी घर का संचालन कर लेती हैं. महिलाओं को अगर टर्म इंश्‍योरेंस लेना है तो उसके लिए किसी भी महिला जिसकी उम्र 18 से 50 के बीच है और वो ग्रेजुएट, 10वीं या 12वीं पास कर चुकी और उसकी आय 5 लाख रुपये तक हो 1 करोड़ रुपये तक का टर्म प्‍लॉन खरीद सकती है. यह राशि उनके बच्चों की शिक्षा, उनकी शादी और बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल जैसे लक्ष्यों को पूरा करने में पर्याप्त रूप से सहायता कर सकती है. 

क्‍यों महिलाओं के लिए सस्‍ता होता है टर्म प्‍लॉन? 
टर्म इंश्योरेंस का एक उल्लेखनीय पहलू यह है कि यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत तक सस्ता हो सकता है. इसकी वजह के बारे में बताते हुए पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के हेड-टर्म इंश्योरेंस ऋषभ गर्ग कहते हैं कि महिलाएं की उम्र पुरुषों की उम्र के मुकाबले ज्‍यादा होती है. उन्‍हें टर्म प्‍लॉन देने में कंपनी को रिस्‍क कम होता है. रिस्‍क कम होने के कारण उनका प्रीमीयम भी 30 प्रतिशत तक कम होता है. टर्म प्‍लॉन आखिर कितनी राशि का होना चाहिए इसके बारे में बताते हुए ऋषभ कहते हैं कि टर्म इंश्योरेंस कवरेज आपकी सालाना इनकम से कम से कम 15 से 20 गुना होना चाहिए. तभी महंगाई के इस दौर में वो आपके बाद आपके परिवार के काम आ सकता है. 

टर्म प्‍लॉन खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्‍यान? 
टर्म कवर खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में ऋषभ बताते हैं कि आपको कई बातों का ध्‍यान रखना चाहिए. 

1.    टर्म इंश्योरेंस को कम उम्र में खरीदना अधिक लाभकारी होता है, क्योंकि आप जितना जल्दी टर्म इंश्योरेसं खरीदेंगें आपको उतना ही कम प्रीमियम जमा करना होता है. जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ेगी, आपकी प्रीमियम राशि भी बढ़ेगी साथ ही आपके किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित होने की संभावना भी अधिक होगी, जिससे पॉलिसी खरीदने की प्रक्रिया मुश्किल हो सकती है.

2.    अब कई बीमाकर्ता महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस की पेशकश कर रहे हैं. इस प्रकार, अलग बीमाकर्ताओं द्वारा विभिन्न इंश्योरेंस पॉलिसी, उनके लाभ, प्रीमियम ,नियम और शर्तों की तुलना करना आवश्यक है. 

3.    पॉलिसी का प्रीमियम आपके द्वारा चुने गए पे-आउट विकल्प पर निर्भर करता है. आपको अपनी सुविधा के अनुसार पे-आउट विकल्प चुनना होगा, क्योंकि आपके द्वारा चुने गए पे-आउट विकल्प के आधार पर प्रीमियम भी भिन्न होता है. एकमुश्त भुगतान विकल्प चुनना अधिक उचित होता है.

4.    अपने टर्म इंश्योरेंस कवरेज को अधिक व्यापक बनाने के लिए, महिलाओं को स्ट्रोक, दिल का दौरा, ऑर्गन ट्रांसप्लान्ट आदि जैसी प्रमुख बीमारियों को कवर करने के लिए क्रिटिकल इलनेस राइडर का विकल्प चाहिए. इसके अलावा, अपनी सम्पूर्ण सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को अपने टर्म कवर में एक कैंसर केयर राइडर को भी शामिल करना चाहिए. यह राइडर सुनिश्चित करता है कि स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर का कैंसर जैसी बीमारियों की स्थिति में आपको पर्याप्त वित्तीय सहयता मिले. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

54 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago