होम / पर्सनल फाइनेंस / निवेश करने में पुरुषों से इतना आगे हैं महिलाएं, जानें क्या कहती है रिपोर्ट?

निवेश करने में पुरुषों से इतना आगे हैं महिलाएं, जानें क्या कहती है रिपोर्ट?

FinEdge की एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक निवेश करती हैं. इसमें वह रिटायरमेंट और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर देते हुए आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में अब निवेश करने में भी महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं. फिनएज (FinEdge) की एक रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मासिक एसआइपी (SIP) निवेश अधिक है. यह रिपोर्ट इस साल मार्च में 23 से 64 साल की 4,351 महिला क्लाइंट्स की स्टडी के आधार पर तैयार की गई है. इसमें वेस्ट, ईस्ट, नार्थ और साउथ सहित हर क्षेत्र की महिलाओं को शामिल किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 39.3 प्रतिशत महिलाएं 20 साल की उम्र में निवेश शुरू करती हैं. वहीं, 41 प्रतिशत 30 साल की उम्र में निवेश शुरू करती हैं.

पांच वर्षों से अधिक समय के लिए निवेश करती हैं महिलाएं

फिनएज में 71 प्रतिशत महिला निवेशक पांच वर्षों से अधिक समय तक निवेश करती हैं. महिलाएं 4,483 रुपये की औसत एसआईपी अमाउंट निवेश करने के साथ महिलाएं फोकस्ड इनवेस्टर के रूप में उभरी हैं. वहीं, पुरुष एक औसत एसआईपी पर 3,992 रुपये निवेश करते हैं. उच्च औसत मासिक निवेश के अलावा महिलाएं अपने गोल्स के लिए अधिक निवेश करती हैं, जिसमें उनका औसत मासिक एसआईपी निवेश 14,347 रुपये है, जबकि पुरुषों का मासिक एसआईपी निवेश 13,704 रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार यह निवेश प्लानिंग महिलाओं के फाइनेंशियल जीवन में एक मील का पत्थर साबित होगा. 

रियारमेंट और बच्चों की शिक्षा को देती हैं प्राथमिकता 
गोल प्रायोरिटीज इनवेस्टमेंट महिला निवेशकों के लिए एक केंद्र बिंदु के रूप में उभरा है, जिसमें वह रिटायरमेंट और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दे रही हैं. 44 प्रतिशत महिलाएं रिटायरमेंट, जबकि 35 प्रतिशत अपने बच्चों की शिक्षा के लिए निवेश करती हैं. इसके अलावा 27 प्रतिशत अपने बच्चों शादी को प्राथमिकता देती हैं. 

फाइनेंशियल अवेयरनेस और इंडिपेंडेंसी में हुई बढ़ोतरी
टेक्नेबल्ड इनवेंस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी फिनएज (FinEdge) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 2020 के बाद महिलाओं में फाइनेंशियल अवेयरनेस और इंडिपेंडेस में बढ़ोतरी हुई है. 2023 में फिनएज में 41 प्रतिशत नए निवेशक केवल महिलाएं थीं. कंपनी ने मार्च 2024 में इंटरनेंशनल वीमन्स डे पर 23 से 64 वर्ष की 4,351 महिला ग्राहकों की स्टडी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है. 

समझदारी से निवेश कर रही महिलाएं
फिनएज के सीईओ हर्ष गहलौत ने कहा है कि स्टडी से यह स्पष्ट है कि महिलाएं न केवल अधिक निवेश कर रही हैं, बल्कि वे समझदारी से निवेश कर रही हैं. अपने मासिक वेतन का अधिक प्रतिशत अपने फाइनेंशियल गोल्स के लिए निवेश करके, महिलाएं अपने फाइनेंशियल फ्यूचर को सुरक्षित करने और लान्ग टर्म प्रोफिट की दिशा में सक्रिय कदम उठा रही हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

49 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago