होम / पर्सनल फाइनेंस / QR Code वाला Pan Card चाहिए तो क्या करना होगा? ये रहा पूरा प्रोसेस, जानिए हर डिटेल

QR Code वाला Pan Card चाहिए तो क्या करना होगा? ये रहा पूरा प्रोसेस, जानिए हर डिटेल

यदि आप भी ये जानना चाहते हैं कि नए वाले पैन कार्ड को कहां से बनवाना होगा और इसके लिए कितना खर्चा आएगा, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने PAN 2.0 प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. सब सरकार नया पैन कार्ड लाने जा रही है, इसमें QR Code भी होगा. इसे बनवाने के लिए आपको कुछ पैसे भी खर्च करने होंगे. आइए, जानते हैं कि नया वाला पैन कार्ड कहां बन सकता है और इसके लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे? हम ये भी जानेंगे कि पुराने वाले पैन कार्ड का इस्तेमाल अब हो पाएगा या नहीं.

नए वाले पैन कार्ड में क्या होगा?

क्यूआर कोड की सुविधा के साथ मिलने वाले नए पैन कार्ड में कई खास चीजें होंगी. टैक्सपेयर्स रजिस्ट्रेशन सर्विस को मॉडिफाई किया जाएगा. इसके अलावा, PAN/TAN 1.0 इको-सिस्टम अपग्रेड होगा. इससे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने वालों बड़ा फायदा होगा. 

कैसे बनेगा नया पैन कार्ड

यदि आपको भी नया वाला पैन कार्ड बनवाना हो तो आप इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे बनवा पाएंगे. यहीं पर इसे अपडेट भी किया जा सकेगा.

पुराने पैन कार्ड का क्या करें?

जिन लोगों के पास पुराना पैन कार्ड है, वे उसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं. उन्हें नया पैन कार्ड बनवाने की बाध्यता नहीं है. आप जब भी चाहें, अपनी सुविधा के अनुसार नया ई-पैन कार्ड ले सकते हैं. 

इतने रुपये लगेंगे

यदि आपको नया वाला पैन कार्ड बनवाना है तो आप 50 रुपये खर्च कर इसे बनवा सकते हैं. यदि आपको महज ई-पैन कार्ड चाहिए, तो आप इसे मेल आईडी पर मंगवा सकते हैं. लेकिन आपको फिजिकल कॉपी मंगवानी है, तो इसके लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे. 

क्या अपडेट करने के भी लगेंगे पैसे?

यदि आप नया पैन कार्ड बनवा लेते हैं और बाद में इसे अपडेट करते हैं तो कोई पैसा नहीं लगेगा. आप फ्री में अपना नाम, मो. नंबर, जन्मतिथि या पता अपडेट कर सकते हैं. यह सुविधा आपको ऑनलाइन मिल सकेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago