होम / पर्सनल फाइनेंस / क्या है Income Tax का ई अभियान, आपके पास आया कोई एसएमएस या ईमेल?

क्या है Income Tax का ई अभियान, आपके पास आया कोई एसएमएस या ईमेल?

आयकर विभाग (Income Tax) विभाग ने एक नया ई-अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य 2023-24 में जरूरी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों को उनकी वास्तविक इनकम घोषित करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आयकर विभाग (Income Tax) विभाग ने उन टैक्सपेयर्स और संस्थाओं की पहचान की है, जिनके द्वारा 2023-24 में किए गए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और भरे गए टैक्स के बीच गड़बड़ी है. विभाग ने अब एक ई अभियान चलाकर ऐसे टैक्सपेयर्स को एसएमएस और ईमेल भेजना शुरू कर दिया है. विभाग ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि यह ई अभियान टैक्सपेयर्स को अपनी एडवांस टैक्स देनदारी की सही गणना करने और 15 मार्च या उससे पहले देय टैक्स जमा करने में मदद करेगा.

क्या है ई अभियान का उद्देश्य? 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि वित्त वर्ष के दौरान अब तक भुगतान किए गए टैक्स के विश्लेषण के आधार पर विभाग ने ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों की पहचान की है, जिनके वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भरा गया टैक्स पेमेंट उनके द्वारा किए गए वित्तीय लेन देन के अनुरूप नहीं है. ऐसे लोगों को ई अभियान चलाकर एसएमएस और ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य  टैक्सपेयर्स को अपनी वास्तविक आय और ट्रांजैक्शन के आधार पर सही टैक्स का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करना है. 

22000 टैक्सपेयर्स को नोटिस
अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने पिछले दिनों 22, 000 टैक्सपेयर्स को सूचना नोटिस भेजा है. इनके द्वारा आयकर रिटर्न में किया गया कर कटौती का दावा फॉर्म 16 या सालाना सूचना विवरण (Annual Information Statement) या आयकर विभाग के आंकड़ों से मेल नहीं खा रहा है. विभाग का कहना है कि अगर टैक्सपेयर्स इस सूचना नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो फिर उन्हें कर मांग नोटिस भेजा जाएगा. 

15 मार्च तक एडवांस भुगतान का मौका
आयकर विभाग उन लोगों को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित करते हुए अनुरोध कर रहा है कि वे वास्तविक आय और ट्रांजैक्शन के आधार पर सही टैक्स का भुगतान 15 मार्च के पहले कर दें.अगर किसी टैक्सपेयर पर देनदारी बन रही है तो  वह ब्याज के साथ बकाया टैक्स भुगतान कर सकता है और अपडेट रिटर्न दाखिल कर सकता है.  

फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी का विश्लेषण
आयकर विभाग ने एक बयान में कहा है कि वह पारदर्शिता बढ़ाने और स्वैच्छिक टैक्स अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए बड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी का विश्लेषण कर रहे हैं. यह जानकारी सालाना सूचना विवरण (Annual Information Statement) मॉड्यूल में दिखती है और व्यक्तियों/संस्थाओं को देखने के लिए उपलब्ध है. यह रिटर्न दाखिल करने में काफी काम आता है. इसमें हर लेन देन की अतिरिक्त जानकारी होती है. 

AI तकनीक का उपयोग
टैक्स अधिकारी टैक्सपेयर्स की जानकारी इकट्ठा करने और खामियों को दूर करने के लिए बड़े डेटा और AI सहित कई टेक्नॉलजी का उपयोग कर रहे हैं. इससे उन्हें टैक्स चोरी को रोकने और कर राजस्व में वृद्धि करने में मदद मिल रही है. इसके अलावा वे टैक्सपेयर्स को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जानकारी का एक्सेस दे रहे हैं, ताकि कर अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत बातचीत की जरूरत न रहे.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago