होम / पर्सनल फाइनेंस / इन तरीकों से कम कर सकते हैं होम लोन का भार

इन तरीकों से कम कर सकते हैं होम लोन का भार

सपनों के घर के लिए सैकड़ों लोग लोन लेते हैं लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो उसे समय पर चुकाकर एक बड़े ब्‍याज से बच जाते हैं. तय आपको करना है कि आपको क्‍या करना है?

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

सपनों का घर लेना हर किसी का ख्‍वाब होता है, इस सपने को पूरा करने के लिए हम बड़ी राशि उधार पर भी ले लेते हैं. भले ही इसकी ब्‍याज दर कम होती है लेकिन अगले 20 से 25 सालों तक जिस तरह से ईएमआई का भुगतान करना पड़ता है सपने के लिए किसी बड़े संघर्ष से कम नहीं है. लेकिन कुछ तरीके ऐसे हैं जिनके जरिए आप इस बड़े बोझ को कम कर सकते हैं. आज हम आपको वही तरीके बताने जा रहे हैं. 

स्‍पेशल फंड का इंतजाम 
होम लोन के इस बड़े अमाउंट को कम करने के लिए आपको किसी लॉटरी का इंतजार नहीं करना है. इसे आप व्‍यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं. सवाल ये है कि आप इसे कैसे करें. बाजार के जानकार कहते हैं कि जब कभी भी आपकी सैलरी में इजाफा हो, बोनस मिले, या फिर ऐसी ही दूसरी आय हो तो उसके जरिए आप एक स्‍पेशल फंड का अरेंजमेंट कर सकते हैं. इस फंड के जरिए आप अपने लोन के बड़े हिस्‍से को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं. इससे आपकी ईएमआई भी कम होगी और ब्‍याज भी नहीं देना होगा. 

ईएमआई में कर सकते हैं इजाफा
इस बड़े लोन को कम करने का एक तरीका ये भी है कि आप ईएमआई की राशि में भी इजाफा कर सकते हैं. अगर आपका लोन फिक्‍सड रेट लोन है तो इसमें आपको मदद मिलेगी. लोन को रिफाइनेंस न कराकर आप उसकी ईएमआई को बढ़ा सकते हैं. इससे फायदा ये होगा कि जो लोन आपका 20 साल में भुगतान होना है वो 15 साल तक भी आ जाएगा. ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप ईएमआई में कितना इजाफा करते हैं. 

लोन ट्रांसफर भी है इसका एक विकल्‍प 
लोन को कम करने के लिए एक विकल्‍प ये भी होता है कि आपने जिस प्रोजेक्‍ट में घर लिया है अगर उसे दो तीन बैंक फाइनेंस कर रहे हैं तो ऐसे में आप अपना लोन दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं. इन दिनों कई बैंक होम लोन अच्‍छी ब्‍याज दरें दे रहे हैं. कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि जब आपका सिविल अच्‍छा नहीं होता है तो आपको बैंक हाई इंट्रेस्‍ट रेट पर लोन देता है. ऐसे में इस बात का ध्‍यान रखें कि समय बीतने के साथ ट्रांसफर कराकर आप ये कर सकते हैं. 

एसआईपी से कमा सकते हैं पैसा 
इसका एक और तरीका ये भी है कि आप जैसे ही अगर आपकी सैलरी में इजाफा होता है और आप 5000 रुपये तक की एसआईपी शुरु कर देते हैं. ऐसे में 15 साल बाद आपको उससे 10 से 12 लाख रुपये तक मिल जाते हैं. ऐसे में आपके लिए ये फायदेमंद हो सकता है और आपका लोन अमाउंट भी काफी कम हो जाएगा. ये एक अच्‍छा निर्णय होगा. 

एकमुश्‍त भुगतान भी है इसका विकल्‍प 
इसका एक विकल्‍प ये भी है अगर आपको कहीं से एकमुश्‍त पैसा मिल जाए तो आप लोन को खत्‍म कर सकते हैं. अब आप पूछेंगें कि ये पैसा कहां से जाएगा तो हम आपको बताते हैं कि मसलन आपकी संपत्ति का बंटवारा हुआ हो, या पिता के रिटायरमेंट से आपको कुछ हासिल हो तो आप भी इस लोन से छुटकारा पा सकते हैं. ऐसे में ये वो तरीके हैं जो आपको एक बड़े होम लोन को कम समय में फायदा दे सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

10 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

43 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

52 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago