✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / Mutual Fund SIP में करना है निवेश, जानिए कौन सा फंड दे रहा बेहतर रिटर्न?

Mutual Fund SIP में करना है निवेश, जानिए कौन सा फंड दे रहा बेहतर रिटर्न?

इंडेक्स फंड ने पिछले एक साल में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में शानदार वृद्धि देखी है, जो 85 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज के समय में आपके पास इसके कई सारे विकल्प मौजूद हैं. आप शेयर बाजार से लेकर बैंक एफडी और म्यूचुअल फंड तक कहीं भी आसानी से निवेश कर सकते हैं. अगर आप म्यूचुअल फंड के सेगमेंट की बात करते हैं तो इंडेक्स फंड, हाइब्रिड फंड, सेक्टोरल फंड जैसे कई अलग-अलग कैटेगरी के फंड मौजूद हैं. अब यहां सवाल ये खड़ा हो रहा है कि इनमें से रिटर्न के लिहाज से कौन बेस्ट है. तो आइए जेरोधा फंड हाउस की इस रिपोर्ट में जानते हैं.

जीरोधा फंड की स्टडी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जीरोधा फंड हाउस द्वारा किए गए एक स्टडी के अनुसार, इंडेक्स फंड ने पिछले एक साल में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में शानदार वृद्धि देखी है, जो 85 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है. इसी अवधि के दौरान लाइव SIP खातों की संख्या में भी लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इंडेक्स फंड निवेशकों को उनके वित्तीय उद्देश्यों के अनुरूप प्रतिभूतियों के पोर्टफोलियो का चयन करने से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए पेश किए गए थे.

व्यक्तिगत निवेशकों के पास सभी इंडेक्स फंड AUM का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा

30 सितंबर, 2024 तक व्यक्तिगत निवेशकों के पास सभी इंडेक्स फंड AUM का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है, जबकि शेष AUM कॉरपोरेट और अन्य संस्थानों के पास है. हालांकि इंडेक्स फंड का औसत टिकट आकार पूरे उद्योग के समान है, लेकिन इंडेक्स फंड की वृद्धि दर पूरे उद्योग के 8 प्रतिशत की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक रही है.

12 गुना की आई तेजी

पिछले 5 वर्षों में इंडेक्स फंड कैटेगरी ने म्यूचुअल फंड उद्योग के फोलियो में अपने योगदान में 12 गुना वृद्धि देखी है, जैसा कि जीरोधा फंड हाउस द्वारा किए गए अध्ययन में उजागर किया गया है. जीरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने कहा कि जैसे-जैसे जागरूकता और पहुंच बढ़ती जा रही है, इंडेक्स फंड खुदरा निवेशकों के लिए एक आसान और किफ़ायती निवेश विकल्प बनने की स्थिति में हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में सरल और किफ़ायती तरीके से निवेश करना चाहते हैं.

SIP में ज्यादा तेजी

इंडेक्स फंड ने अन्य म्यूचुअल फंड कैटेगरी की तुलना में एसआईपी आकारों में मजबूत वृद्धि दिखाई है. इंडेक्स फंड में औसत टिकट साइज में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो उद्योग-व्यापी 8 प्रतिशत की वृद्धि को पार कर गया है. यह प्रवृत्ति एक विश्वसनीय निवेश विकल्प के रूप में इंडेक्स फंड में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है. पिछले पांच वर्षों में इंडेक्स फंड ने कुल म्यूचुअल फंड फोलियो में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है. सितंबर 2019 में इंडेक्स फंड का उद्योग के कुल फोलियो में केवल 0.43 प्रतिशत हिस्सा था. सितंबर 2024 तक, यह हिस्सा बढ़कर लगभग 5 प्रतिशत हो गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

2 days ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 days ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

1 week ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

23-October-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago