होम / पर्सनल फाइनेंस / लॉन्ग टर्म के लिए करना चाहते हैं निवेश, म्यूचुअल फंड के इन NFO में लगाएं पैसा

लॉन्ग टर्म के लिए करना चाहते हैं निवेश, म्यूचुअल फंड के इन NFO में लगाएं पैसा

इस समय कई म्यूचुअल फंड कंपनियों के NFO खुले हुए हैं, लॉन्ग टर्म के लिए एनएफओ में निवेश एक अच्छा विकल्प हो सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है. ऐसे में कई लोग शेयर बाजार की जगह म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कम जोखिम और अच्छा रिटर्न मिलता है. वहीं अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आप म्यूचुअल फंड्स के न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेश कर सकते हैं. इस समय कई म्यूचुअल फंड कंपनियों के NFO खुले हुए हैं. तो चलिए जानते हैं ये एनएफओ क्या है और इसमें निवेश कैसे किया जाता है?

क्या होता है एनएफओ?
न्यू फंड ऑफर (NFO) म्यूचुअल फंड की किसी भी नई स्कीम में निवेश का यह पहला तरीका होता है. जिस प्रकार कोई कंपनी शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए पहली बार शेयर बेचती है, यह भी लगभग इसी प्रकार है. एनएफओ के जरिए कोई म्यूचुअल फंड कंपनी यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी निवेशकों को किसी नई स्कीम में पहली बार यूनिट बेचती है. इसकी एक समय सीमा होती है. ठीक उसी प्रकार जैसे किसी आईपीओ में बोली लगाने की समय सीमा होती है. एनएफओ की अवधि के दौरान जो निवेशक इसमें निवेश करना चाहते हैं, उस म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट को फेस वैल्यू पर खरीद सकते हैं.

यहां लगाया जाता है निवेशकों से जुटाया फंड
आईपीओ की तरह एनएफओ की तरफ भी निवेशकों का आकर्षण धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इसे देखते हुए कई म्यूचुअल फंड कंपनियां अपने एनएफओ लेकर आ रही हैं. एनएफओ का उद्देश्य निवेश करने के लिए निवेशकों से फंड जुटाना है. इस फंड का इस्तेमाल किसी स्पेसिफिक एसेट क्लास या सेक्टर निवेश के तौर पर किया जाता है.

आपके पास अभी इन एनएफओ में निवेश का मौका
1. Bandhan Business Cycle Fund, इसकी ड्यूरेशन 24 सितंबर तक है और ये 
इक्विटी थिमैटिक कैटेगरी का है. इसमें आप कम से कम 1000 रुपये और इसके बाद कितना भी निवेश कर सकते हैं. इसमें एसआईपी की भी सुविधा है. इसका लॉक इन पीरियड कुछ नहीं है. 

2. SBI Nifty 500 Index Fund, इसकी ड्यूरेशन 24 सितंबर तक है और ये इक्विटी फ्लेक्‍सी कैप कैटेगरी का है. इसमें कम से कम 5000 रुपये का निवेश और इसके बाद कितना भी निवेश आप कर सकते हैं. इसमें भी एसआईपी की सुविधा है. इसमें भी लॉक इन पीरियड नहीं है.  
3. Nippon India Nifty 500, इसकी ड्यूरेशन 25 सितंबर तक है और ये इक्विटी फ्लेक्‍सी कैप कैटेगरी का है.  इसमें भी कम से कम 1000 रुपये का निवेश है. इसमें एनआईपी की भी सुविधा है. इसका भी लॉक इन पीरियड नहीं है.

4. HDFC Nifty LargeMidcap 250 Index Fund, इसकी ड्यूरेशन 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक है. ये इक्विटी लार्ज एंड मिडकैप कैटेगरी से है. इसमें आप कम से कम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं इसका भी लॉक इन पीरियड कुछ नहीं है. 

डिस्क्लेमर: (ये खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिंदी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड्स बाजार जोखिमों के अधीन है, ऐसे में आप कहीं भी निवेश का निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लें.) 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

13 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

58 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago