होम / पर्सनल फाइनेंस / बनना चाह रहे हैं करोड़पति, जानिए क्‍या म्यूचुअल फंड से है ये संभव? 

बनना चाह रहे हैं करोड़पति, जानिए क्‍या म्यूचुअल फंड से है ये संभव? 

बाजार में पैसे की बचत के लिए वैसे तो कई योजनाएंं हैं लेकिन इनमें शामिल एक योजना है म्यूचुअल फंड. इसके जरिए भी आप पैसे की बचत आसानी से कर सकते हैं. बशर्ते उसके लिए आपको अनुशासित होना पड़ेगा.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

मौजूदा समय में देश में कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप पैसा बचा सकते हैं. लेकिन आज हम आपको पैसा बचाने की एक ऐसे तरीके के बारे में बताने से जा रहे हैं जिसमें आप सिस्‍टमेटिक निवेश के जरिए लॉन्‍ग टर्म में करोड़पति तक बन सकते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर म्यूचुअल फंड के जरिए आप कैसे एक अच्‍छी बचत कर सकते हैं, जिससे आप अपने भविष्‍य को सुरक्षित कर सकें. ये एक ऐसी निवेश योजना है जिसे आप कभी भी शुरू करके आसानी से पैसा कमा सकते हैं.

 क्‍या होता है म्‍यूचुअल फंड 
म्‍यूचुअल फंड एक ऐसा फंड होता है जिसे एसेट मैनेजमेंट कंपनीस ऑपरेट करती हैं. इन कंपनियों में कई लोग अपने पैसे निवेश करते हैं. उसके बाद कंपनी का फंड मैनेजर उन्‍हें इक्विटी, बॉन्‍ड से लेकर दूसरी जगह निवेश करता है. 

इसे लेकर क्‍या कहते हैं जानकार 
म्यूचुअल फंड को लेकर सलाहकारों की अपनी एक राय रही है. जानकार कहते हैं कि अगर कोई निवेश अनुशासित है तो लगभग ₹20,500 से ₹21,000 की मासिक एसआईपी शुरू करने से उसे 30 वर्षों में ₹100 करोड़ जमा करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए उन्हें थोड़ा सावधानी बरतने की भी जरुरत होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेल्थ मैनेजर कहते हैं कि अगर कोई भी शख्‍स एसआईपी शुरू करता है तो वो अपने निवेश पर ब्‍याज पर ब्‍याज पाने में सक्षम हो जाता है. बाजार के जानकार कहते हैं कि जैसे-जैसे आपकी मासिक आय बढ़ती है आपको अपने एसआईपी को भी बढ़ाना चाहिए. 

म्यूचुअल फंड से अमीर कैसे बने ?
म्‍यूचुअल फंड से अमीर कैसे बना जा सकता है इसे लेकर बाजान के जानकार कहते हैं अनुशासित निवेशक बनने के साथ-साथ आपको अपनी एसआईपी की सीमा में भी इजाफा करना चाहिए. उसे लगभग अपनी सालाना एसआईपी में 15 प्रतिशत तक का इजाफा करना चाहिए. तभी जाकर वो आगे एक सुरक्षित रिटॉयरमेंट फंड जनरेट कर सकता है. उसे अपनी इनकम और सेविंग के बीच सही संतुलन बनाए रखने की भी जरूरत है. जानकारों का कहना है कि कोई भी शख्‍स 30 साल में 100 करोड़ रुपये का रिटॉयरमेंट अमाउंट प्राप्‍त कर सकता है लेकिन उसके लिए उसे अपनी एसआईपी को 20 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा. 

अपनी एसआईपी का कैलकुलेशन कैसे करें
जानकार कहते हैं कि आपका उस सेविंग को करने का जो लक्ष्‍य है उसकी एसआईपी का चयन उसी आधार पर होता है. अगर आपने 100 करोड़ रुपये का लक्ष्‍य रखा है और आप 30 साल के लिए एसआईपी कर रहे हैं तो आपको सालाना 16 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है. लेकिन आपको उसके लिए अपनी एसआईपी को हर साल 20 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा. ऐसे मे आपको हर महीने 20 हजार तक निवेश करना होगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

12 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago