होम / पर्सनल फाइनेंस / Union म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया NFO, 12 दिसंबर तक निवेश का मौका

Union म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया NFO, 12 दिसंबर तक निवेश का मौका

यूनियन म्यूच्यूअल फंड का अपने प्रकार का एक NFO यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड निवेश के लिए 12 दिसंबर, 2024 तक खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, यूनियन म्यूचुअल फंड (Union Mutual Fund)  ने न्यू फंड ऑफर (NFO)  लॉन्च किया है. यूनियन म्यूचुअल फंड ने एनएफओ के जरिए यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड द्वारा फैक्टर आधारित निवेश में प्रवेश किया है. यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मोमेंटम दिखाने वाले स्टॉक्स में निवेश करेगी. तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.  

फंड में इतना कर सकते हैं निवेश

यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड निवेश के लिए 12 दिसंबर, 2024 तक खुला है और 19 दिसंबर 2024 को फंड का आवंटन होगा. इसमें एक मुश्त 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. वहीं, एसआईपी प्रतिदिन 100 रुपये, साप्ताहिक 500 रुपये, मासिक 500 और पखवाड़ा  500 रुपये की होगी. वहीं, न्यूनतम एसआईपी अवधि  6 दिन (प्रतिदिन), 6 सप्ताह (साप्ताहिक), 6 महीने (मासिक) और 6 पखवाड़े (पखवाड़ा) तक की होगी. 

प्राइटरी क्वांटिटेटिव मॉडल पर काम करता है फंड

यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड एक प्रोप्राइटरी क्वांटिटेटिव मॉडल को अपनाता है जोकि पिछले 15 सालों से टेस्ट किया हुआ है. यह मॉडल पूर्व मूल्य परफॉरमेंस, रिटर्न्स में उतार चढ़ाव, सम्बंधित मजबूती और लिक्विडिटी के मूल्यों पर आधारित है. यह स्टॉक मार्किट की रिटर्न्स के प्रमुख मानकों जैसे की वैल्यू, ग्रोथ, कम उतार चढ़ाव और मोमेंटम को टारगेट करता है. यह फंड निवेशकों को नियम आधारित नीति के तहत उन स्टॉक्स में निवेश करने का अवसर देता है जो मोमेंटम की विशेषता दिखाते हैं. इस स्कीम में निवेश नियम आधारित प्रणाली के तहत होगा जो की भावनात्मक पक्षपात को दूर रख  कार्यान्वन में लचीलापन, अनुशासित प्रवेश और निकास बिंदुओं को ध्यान में रख कर आगे बढ़ता है .

उतार चढ़ाव में बेहतर प्रदर्शन करना है लक्ष्य

यूनियन म्यूच्यूअल फंड के CO Fund Manager  गौरव चोपड़ा के अनुसार निवेशक के भाव स्टॉक के मूल्य निर्धारण में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. मोमेंटम इन्वेस्टिंग एक नियम आधारित प्रणाली है, जिसका लक्ष्य उतार चढ़ाव में बेहतर प्रदर्शन करना है, जैसे की बढ़ते हुए को खरीदना और नुकसान दिखने पर बेच देना है. Head Equity संजय बेम्बलकर ने कहा है कि मोमेंटम निवेशकों की जानकारी के हिसाब से बढ़ता घटता है, जिससे शेयर बाजार में उतार चढ़ाव होता रहता है और मोमेंटम बना रहता है. यूनियन म्यूच्यूअल फंड CEO  मधु नायर ने कहा  हमारे प्रमोटर डायची होल्डिंग्स की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली कंपनी वरटेक्स इन्वेस्टमेंट सोलूशन्स है जो की नियम आधारित इन्वेस्टमेंट में दिलचस्पी दिखाती है. यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड हमारी इस फैक्टर आधारित दुनिया में  पहली शुरुवात है और हम यह मानते हैं की भारतीय शेयर बाजार में मोमेंटम आधारित इन्वेस्टमेंट की हिस्सेदारी बढ़ेगी.   
   
(डिस्क्लेमर : म्यूच्यूअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन है, BW Hindi आपको निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए लिखी गई है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें).


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago