होम / पर्सनल फाइनेंस / आज से खुल गए Kotak MF के दो नए NFO, 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश, यहां जानिए पूरे डिटेल

आज से खुल गए Kotak MF के दो नए NFO, 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश, यहां जानिए पूरे डिटेल

इन फंड्स में निवेशक ₹100 से ₹5,000 की राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं और इनमें कोई लॉक-इन पीरियड या एग्जिट लोड नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने के इच्छुक हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड (Kotak Mahindra MF) ने आज यानी 3 मार्च 2025 को दो नए न्यू फंड ऑफर (NFO) लॉन्च किए हैं. इन दोनों फंड्स में निवेशक आसानी से निवेश कर सकते हैं और अपनी पूंजी को मिडकैप कंपनियों के जरिए बढ़ाने का अवसर पा सकते हैं. कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने 'कोटक निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड' और 'कोटक निफ्टी मिडकैप 150 ईटीएफ' लॉन्च किए हैं. ये दोनों फंड्स 17 मार्च 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

इंडेक्स फंड में 100 से शुरू करें निवेश

कोटक निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जिसे NIFTY Midcap 150 TRI को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस फंड में निवेशक केवल 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, और बाद में किसी भी राशि में अतिरिक्त निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम में न तो कोई एग्जिट लोड है, न ही कोई लॉक-इन पीरियड है. फंड का प्रबंधन देवेन्द्र सिंघल, सतीश डोंडापति, और अभिषेक बिसेन द्वारा किया जाएगा, जहां अभिषेक बिसेन डेट पोर्टफोलियो का प्रबंधन करेंगे.

ईटीएफ में 5,000 से शुरू करें निवेश

कोटक निफ्टी मिडकैप 150 ईटीएफ एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड है, जिसे भी NIFTY Midcap 150 TRI को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस फंड में निवेश के लिए न्यूनतम राशि 5,000 रुपये है, और निवेशक किसी भी राशि में बाद में अतिरिक्त निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में भी कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है और न ही कोई एग्जिट लोड है. यह फंड भी देवेन्द्र सिंघल, सतीश डोंडापति, और अभिषेक बिसेन द्वारा संचालित किया जाएगा, और अभिषेक बिसेन इस NFO के डेट पोर्टफोलियो के फंड मैनेजर होंगे.

मिडकैप कंपनियों में निवेश के कारण

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड के अनुसार, मिडकैप कंपनियां निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प हैं, क्योंकि इन कंपनियों में शानदार विकास की संभावना होती है. मिडकैप कंपनियां तेजी से बढ़ने की क्षमता रखती हैं और बाजार के बदलते परिप्रेक्ष्य में खुद को ढालने में सक्षम होती हैं. इनमें निवेश करने के मुख्य कारणों में सफल बिजनेस मॉडल, छुपी हुई ग्रोथ कंपनियां, नई चीजें करने की क्षमता,  बेहतर रिटर्न की संभावना शामिल हैं. बड़े कारोबार वाली कंपनियों की तुलना में, निवेशक अब मिडकैप कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि ये कंपनियां तेजी से विकसित हो सकती हैं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं.

लॉन्ग टर्म निवेश फायदेमंद

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड के अनुसार, ये दोनों फंड्स उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं, जो दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि (long-term capital appreciation) चाहते हैं और जो NIFTY मिडकैप 150 इंडेक्स में शामिल कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं. इन स्कीमों की परफॉर्मेंस NIFTY Midcap 150 TRI के अनुरूप होगी, हालांकि यह ट्रैकिंग एरर के अधीन है. यह ध्यान रखना आवश्यक है कि इस स्कीम में उच्च जोखिम हो सकता है, क्योंकि मिडकैप कंपनियां अधिक अस्थिर होती हैं. इसलिए, निवेशकों को ध्यान से विचार करना चाहिए और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेने के बाद ही निवेश निर्णय लेना चाहिए.

(डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यह खबर केवल आपकी जानकारी के लिए लिखी गई है. BW हिन्दी आपकोकिसी भी निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें.) 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago