होम / पर्सनल फाइनेंस / हाईवे पर सफर हुआ अब और महंगा, बढ़ गया टोल टैक्स; जानें कितनी बढ़ी कीमत

हाईवे पर सफर हुआ अब और महंगा, बढ़ गया टोल टैक्स; जानें कितनी बढ़ी कीमत

NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के लगभग सभी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से ज्यादा टोल टैक्स लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नए वित्त वर्ष के शुरू होते ही आम लोगों की जेब पर जोर का झटका लगा है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने टोल दरों में बदलाव करने का ऐलान किया है. NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के लगभग सभी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से ज्यादा टोल टैक्स लगेगा. NHAI ने देर रात इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद आम लोगों के लिए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर चलना महंगा हो जाएगा. एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला लिया गया है.

लखनऊ से गुजरने वाले हाईवे के लिए बढ़ेंगे 20 से 25 रुपए

NHAI ने विभिन्न टोल प्लाजा के लिए नई टोल रेट की डिटेल्स देते हुए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें बताया गया है, कि लखनऊ से गुजरने वाले हाईवे जैसे लखनऊ-कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और बाराबंकी पर, कारों जैसे हल्के वाहनों को प्रति ट्रिप 5 से 10 रुपए की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा, जबकि भारी वाहनों को 20 से 25 रुपए की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ये होंगे टोल टैक्स के नए रेट

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और NH-9 भी टोल टैक्स की वृद्धि की जाएगी. उदाहरण के लिए, सराय काले खां से मेरठ जाने वाली कारों और जीपों के लिए एकतरफा टोल 165 रुपए से बढ़कर 170 रुपए हो जाएगा. हल्के कमर्शियल वाहनों और बसों को अब 275 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि ट्रकों को प्रति चक्कर 580 रुपये का भुगतान करना होगा. NH-9 पर छिजारसी टोल प्लाजा पर, कार टोल 170 रुपए से बढ़कर 175 रुपए, हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए 280 रुपये और बसों और ट्रकों के लिए 590 रुपए हो जाएगा.

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ये होंगे नए टोल टैक्स के रेट

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर, खेड़की दौला (Kherki Daula) टोल प्लाजा में भी बदलाव देखने को मिलेंगे, जबकि कार और जीप के लिए टोल टैक्स अपरिवर्तित रहेगा. हालांकि बड़े वाहनों को टोल टैक्स के रूप में 5 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे. एक अप्रैल से इस प्लाजा पर मासिक पास की कीमत अब 930 रुपए से बढ़कर 950 रुपए कर दी जाएग. कमर्शियल कारों और जीपों को प्रति साइड 85 रुपए देने होंगे, जबकि उनका मासिक पास 1225 रुपए से बढ़कर 1255 रुपए हो जाएगा. हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) और मिनी बसों में सिंगल-यात्रा के लिए टोल 120 रुपए से बढ़कर 125 रुपए कर दिया जाएगा.

माल ढोने वाले वाहनों के टोल टैक्स में होगी सबसे ज्यादा वृद्धि

NHAI के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सात से अधिक एक्सेल वाले माल ढोने वाले वाहनों पर सबसे अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे टोल में 590 रुपए की बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा, गाजियाबाद से मेरठ तक का टोल 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए हो जाएगा. ये रेट 31 मार्च तक अपने मौजूदा स्तर पर रहेंगे, लेकिन एक अप्रैल से से नए रेट लागू कर दिए जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago