होम / पर्सनल फाइनेंस / पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपको देगी शानदार रिटर्न, 5 लाख के बन जाएंगे 15 लाख रुपये

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपको देगी शानदार रिटर्न, 5 लाख के बन जाएंगे 15 लाख रुपये

पैसों को सुरक्षित रखने के साथ अच्छा रिटर्न पाने के लिए पोस्ट ऑफिस एक बेहतर विकल्प है. पोस्ट ऑफिस कुछ ऐसी स्कीम्स हैं, जहां कम समय में अधिक रिटर्न मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप किसी सुरक्षित निवेश के साथ ज्यादा रिटर्न देने वाली किसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, हर माता-पिता का सपना होता है कि वो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे और उनकी शादी खूब धूमधाम के साथ करे. वहीं, आजकल बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी के खर्चे के लिए बहुत ज्यादा पैसों जरूरत पड़ती है. ऐसे में बच्चों के जन्म के साथ ही माता-पिता उनकी अच्छी पढ़ाई और शादी के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग में जुट जाते हैं. लोग पीपीएफ, आरडी, सुकुन्या जैसी कई योजनाओं में निवेश करना शुरू कर देते हैं. इसके अलावा कुछ लोग बच्चे की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एकमुश्त रकम जमा करने की प्लानिंग करते हैं. तो आइए आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताते हैं, जो कम समय में अधिक रिटर्न देती है. इस स्कीम के तहत आप पांच लाख रुपये के 15 लाख रुपये तक बना सकते हैं.

टर्म डिपॉजिट स्कीम में मिलेगा अच्छा रिटर्न
अगर आप एकमुश्त रकम निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट यानी पोस्ट ऑफिस एफडी आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5 साल की एफडी पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है. यह बैंकों से बेहतर ब्याज उपलब्ध कराती है. इस स्कीम के जरिए आप चाहें तो रकम को तीन गुना से भी ज्यादा कर सकते हैं, यानी अगर आप 5,00,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आप 180 महीनों में 15,00,000 प्राप्त कर सकते हैं. 

ऐसे बनेंगे 5 लाख रुपये के 15 लाख 
5 लाख को 15 लाख बनाने के लिए कुछ नहीं करना है. 5 लाख रुपये की रकम आपको 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की FD में जमा करा देना है. पोस्ट ऑफिस 5 साल की FD पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर देता है. 5 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट बढ़कर 7,24,974 रुपये हो जाएगा, लेकिन यह राशि निकालनी नहीं होगी., बल्कि अगले 5 साल के लिए फिर से जमा कर देनी है. इस तरह 10 साल में आपको 5 लाख की रकम पर ब्याज के जरिए 5,51,175 रुपये मिलेंगे और आपकी रकम 10,51,175 रुपये हो जाएगी. इसी तरह एक बार फिर 5 साल के लिए फिक्स करना होगा, यानी आपको इसे 5-5 साल के लिए तीन बार फिक्स करना होगा, इस तरह आपकी रकम कुल 15 साल के लिए जमा होगी. 15वें साल मैच्योरिटी के समय आपको 5 लाख के निवेश सिर्फ ब्याज से 10,24,149 रुपये मिलेंगे और आपको कुल 15,24,149 रुपये मिलेंगे. आसान भाषा में समझे तो 5 लाख से 15 लाख बनाने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस की एफडी को दो बार बढ़ाना होगा. इसके लिए कुछ नियम हैं जिन्हें आपको समझना चाहिए.

 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

20 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

3 days ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया पहला SIF, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति पर दांव

SEBI की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड श्रेणी में अब कोटक की एंट्री भी हो गई है, निवेशकों के लिए 15 से 29 जून तक NFO खुला रहेगा.

1 week ago

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI ला रहा 'किल स्विच', एक क्लिक में रुक जाएंगे खाते से सभी ट्रांजैक्शन

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे को देखते हुए RBI लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

30-May-2026


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

17 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

15 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

16 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

19 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

15 hours ago