✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / हर महीने कमाई कराएगी पोस्ट ऑफिस की ये स्‍कीम! 5 से 15 लाख रुपये तक जमा कराने पर इतना मिलेगा रिटर्न

हर महीने कमाई कराएगी पोस्ट ऑफिस की ये स्‍कीम! 5 से 15 लाख रुपये तक जमा कराने पर इतना मिलेगा रिटर्न

Post Office की ओर से कई लाभकारी स्कीम चलाई जाती हैं. इसी में से एक Post Office Monthly Income Scheme है, जिसमें निवेश करने पर आप हर महीने कमाई कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं और हर महीने उससे अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) की स्कीम में निवेश कर सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस में कई स्‍कीम चलाई जाती है. इन्‍हीं में से एक है डाक घर मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme) ये हर महीने कमाई कराने वाली स्कीम है. इस स्‍कीम में सिंगल अकाउंट में कम से कम 5 और अधिकतम 9 लाख और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं. इस राशि को 5 साल के लिए जमा (Deposite) किया जाता है. आपकी जमा राशि पर ब्‍याज से कमाई होती है. तो आइए जानते हैं इसमें आपको 5 लाख से लेकर 15 लाख तक की राशि जमा कराने पर कितना ब्याज मिलेगा? 

इतना मिलेगा ब्याज
डाक घर मासिक आय योजना के तहत आपको कम से कम 5 लाख और अधिकतम 15 लाख रुपये तक की राशि जमा कराने पर हर महीने 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. आपको ये राशि 5 साल के लिए जमा करानी होगी, जिसमें हर महीने रिटर्न मिलेगा, जो सीधे आपके बैंक खाते में आएगा. 
 
5 से 15 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर इतना मिलेगा रिटर्न
-अगर आप डाक घर मासिक आय योजना में 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो 7.4 प्रतिशत के हिसाब से आपकी हर महीने 3,083 रुपये की कमाई होगी.  

-डाकघर मासिक आय योजना में 7 लाख रुपये जमा करने पर आप 5 साल तक हर महीने 4,317 रुपये कमा सकते हैं. 5 साल बाद भी अगर कमाई जारी रखना चाहते हैं तो आप दोबारा इस अकाउंट को ओपन करवा सकते हैं.

-सिंगल अकाउंट में अधिकतम  9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. 9 लाख रुपए जमा करने पर आप हर महीने 5,550 रुपये तक कमा सकते हैं.

-अगर आपको 12 लाख रुपये जमा कराने हैं, तो आपका जॉइंट अकाउंट होना चाहिए. इस राशि पर 7.4 प्रतिशत ब्‍याज दर के हिसाब से आप हर महीने 7,400 रुपये कमा सकते हैं.

-अगर आप डाक घर मासिक आय स्‍कीम में 15 लाख रुपये जॉइंट अकाउंट में डिपॉजिट करते हैं, तो हर महीने 9,250 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Deodorant इस्तेमाल करने पर नहीं मिला रिजल्ट, ग्राहक ने कंपनी पर किया केस, जानिए क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

2 days ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

1 week ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

02-October-2026

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

01-October-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

3 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

6 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

8 hours ago