होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger Stock: 4 साल की FD को इस स्टॉक के रिटर्न्स ने एक महीने में दी मात!

Multibagger Stock: 4 साल की FD को इस स्टॉक के रिटर्न्स ने एक महीने में दी मात!

इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 3 महीनों में अपने इन्वेस्टर्स का पैसा डबल किया है और 1 महीने में इस स्टॉक के रिटर्न्स, 4 साल की FD के रिटर्न्स से कहीं ज्यादा हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ज्यादातर लोग अपनी सैलरी में से सेविंग तो करते हैं लेकिन वो इन्वेस्टमेंट नहीं करते जिसकी वजह से उनके पैसे का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता. जब भी बात इन्वेस्टमेंट की आती है तो हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है. जहां कुछ लोग म्युचुअल फंड्स और RD को चुनते हैं वहीं इन्वेस्टमेंट के लिए कुछ लोगों स्टॉक मार्केट का चुनाव करते हैं. अगर आप भी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं या फिर इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. 

मल्टीबैगर स्टॉक
मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) उन स्टॉक्स को कहा जाता है जो एक तय समय में अपने इन्वेस्टर्स को 100% से ज्यादा के रिटर्न्स प्रदान करते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक की जानकारी लेकर आए हैं जिसने अपने इन्वेस्टर्स का पैसा 3 महीनों में डबल कर दिया है और 1 महीने में इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को जो रिटर्न्स दिए हैं, वो 4 साल की FD द्वारा प्रदान किए जाने वाले रिटर्न्स से कहीं ज्यादा हैं. शेयर मार्केट में अक्सर इन्वेस्टर्स को ऐसे स्टॉक्स की ही खोज होती है. तो आइए इस मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में थोड़ी और गहराई से जानते हैं. 

क्या करती है कंपनी?
जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं उसका नाम जुपिटर वैगन्स लिमिटेड है और यह स्टॉक प्रमुख रूप से रेलवे सेक्टर से जुड़ा हुआ है. इस कंपनी का हेडक्वार्टर पश्चिम बंगाल की राजधानी और देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले कोलकाता शहर में स्थित है. इस कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में भारतीय रेलवे (Indian Railways) का नाम भी शामिल है. यह एक प्राइवेट कंपनी है जो रेलवे के लिए ट्रेनों की बोगियों यानी कोच का निर्माण करती है. इसके साथ ही यह कंपनी रेलवे के लिए कल-पुर्जों यानी स्पेयर पार्ट्स का निर्माण भी करती है. इस कंपनी की स्थापना 2006 में हुई थी और अब इसका बिजनेस काफी बड़ा हो चुका है. 

शेयर्स ने पकड़ी बुलेट की रफ्तार
रेल के डिब्बे बनाने वाली जुपिटर वैगन्स के शेयर इस वक्त शेयर मार्केट में बहुत ही तेज रफ्तार प्राप्त कर चुके हैं. अगर आपको इस स्टॉक के शेयर्स की तेजी का अद्नाजा लगाना हो तो आप इसे इस बात से ही समझ सकते हैं कि मात्र 3 महीनों की अवधि में ही इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स के पैसे को दोगुना कर दिया है. वहीं, अगर इसकी तुलना इन्वेस्टमेंट के पारंपरिक तरीकों में से एक FD (Fixed Deposit) से करें तो इसके एक महीने के रिटर्न्स, FD के चार साल के रिटर्न्स से भी ज्यादा हैं. सिर्फ पिछले एक महीने के दौरान ही इस स्टॉक के शेयर्स की कीमत में 32% की वृद्धि देखने को मिली है. 

3 सालों में फर्श से अर्श तक की यात्रा
पिछले एक साल में इस स्टॉक के शेयर्स की कीमत में 205% की वृद्धि देखने को मिली है. अगर दूसरी तरफ इसके पिछले 3 सालों के प्रदर्शन को देखें तो पता चलता है कि पिछले 3 सालों में इस स्टॉक के शेयर की कीमत 13 रूपए प्रति शेयर से बढ़कर 156 रूपए प्रति शेयर की कीमत को भी पार कर चुका है. जिसका सीधा मतलब ये है कि पिछले 3 सालों में इस स्टॉक के शेयर्स की कीमत में लगभग 1100% की बढ़त दर्ज की गई है. 
 

यह भी पढ़ें: अमेरिका से ऐसी क्या खबर आई कि दनादन लुढ़कने लगे Adani के शेयर?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago