होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger Stock ने 5 सालों में दिया 32,000% का रिटर्न!

Multibagger Stock ने 5 सालों में दिया 32,000% का रिटर्न!

Flomic Global Logistics फ्रेट सुविधा उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी है और यह बहुत सारे देशों के साथ भी डील करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कुछ छोटी कंपनियां ऐसी हैं जिनके शेयरों ने मार्केट में अपने इन्वेस्टर्स को बहुत तगड़े रिटर्न्स दिए हैं. अपने इन्वेस्टर्स को छप्परफाड़ रिटर्न्स देने वाले मल्टीबैगर शेयरों में एक नाम Flomic Global Logistics Limited Share के स्टॉक्स का भी है. 

Flomic Global Logistics की परफॉरमेंस
Flomic Global Logistics Limited का स्टॉक पेनी स्टॉक की श्रेणी में आता है. Flomic Global Logistics फ्रेट सुविधा उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी है और यह बहुत सारे देशों के साथ भी डील करती है. BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में लिस्ट की गयी इस कंपनी के शेयरों में पिछले 5 सेशन के दौरान 11% से ज्यादा तेजी आ चुकी है. पिछले एक महीने के दौरान यह शेयर लगभग 26% की वृद्धि कर चुका है. इस वक्त मार्केट में Flomic Global Logistics की कीमत 81.07 करोड़ रुपये है. 52 हफ्तों में इस शेयर का अधिकतम स्तर 181.90 रुपये प्रति शेयर है और 52 हफ्तों में इस शेयर का सबसे निचला स्तर 71.60 रुपये प्रति शेयर है. 

5 सालों में दिया 32,142% का रिटर्न
Flomic Global Logistics के शेयरों ने पिछले पांच सालों के दौरान अपने इन्वेस्टर्स को इतने जबरदस्त रिटर्न्स दिए हैं जिन्हें सुनने भर से ही आपके होश उड़ सकते हैं. पांच साल पहले इस स्टॉक के एक शेयर की कीमत सिर्फ 35 पैसे हुआ करती थी. लेकिन पिछले पांच सालों के दौरान इस शेयर की कीमत बढ़कर 114.80 रुपये तक पहुंच गयी है. इस तरह से हम यह कह सकते हैं कि अगर किसी इन्वेस्टर ने इस शेयर में अपनी इन्वेस्टमेंट को बनाकर रखा होता तो पिछले पांच सालों के दौरान उसे 32,142% का रिटर्न मिला होता. 

1 लाख के हो गए होते 3 करोड़ रुपये 
अगर किसी इन्वेस्टर ने आज से पांच सालों पहले इस शेयर में एक लाख रुपये का इन्वेस्ट किया होता और अब तक उस इन्वेस्टमेंट को बनाकर रखा होता तो आज वह इंसान करोड़पति बन गया होता. पिछले पांच सालों के दौरान इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 32,142% के रिटर्न्स दिए हैं जिसका सीधा मतलब ये है कि अगर किसी व्यक्ति ने पांच साल पहले 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किये होते तो आज उसके पास 3,22,85,714 रुपये हो गए होते. 
 

यह भी पढ़ें: जानिए PLI स्‍कीम से किन-किन सेक्‍टरों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago