होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger Stock: तीन सालों में 700% और 6 महीनों में 260% रिटर्न दे चुका है ये स्टॉक!

Multibagger Stock: तीन सालों में 700% और 6 महीनों में 260% रिटर्न दे चुका है ये स्टॉक!

पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 300% के जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान किये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में हम सभी लोग मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) की पहचान करना चाहते हैं ताकि हम भी शानदार रिटर्न्स प्राप्त कर सकें. मल्टीबैगर स्टॉक ऐसे स्टॉक्स को कहा जाता है जो अपने इन्वेस्टर्स को 100% से ज्यादा के रिटर्न्स प्रदान करते हैं. आज हम जिस स्टॉक की बात करने जा रहे हैं उसने पिछले तीन सालों के दौरान 700% के रिटर्न्स प्रदान किये हैं और सिर्फ पिछले 6 महीनों के दौरान ही इस स्टॉक ने 265% के रिटर्न्स प्रदान किये हैं.

छप्परफाड़ रिटर्न्स
हम प्रीमियर एक्सप्लोसिव लिमिटेड (Premiere Explosive Limited) के स्टॉक के बारे में बात कर रहे हैं. पहली बार अगस्त के महीने के दौरान यह शेयर लोगों की नजरों में आया था जब एक ही महीने के दौरान इसने अपने इन्वेस्टर्स की संपत्ति को दोगुना कर दिया था. तब इस स्टॉक ने 1 महीने के दौरान 128% की छलांग लगाई थी. पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 300% के जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान किये हैं और 24 दिसंबर 2020 को इस स्टॉक में मौजूद शेयरों की कीमत 159.20 रुपए हुआ करती थी और आज 3 सालों के बाद इस शेयर की कीमत 1600 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई है. 

बड़े नाम और बड़े ऑर्डर्स
प्रीमियर एक्सप्लोसिव लिमिटेड (PEL) को रक्षा मंत्रालय, भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) और लार्सेन एवं टूब्रो जैसे बड़े और जाने-माने नामों से आर्डर भी प्राप्त हुए थे. इस साल जुलाई में PEL द्वारा जानकारी दी गई थी कि फ्लेयर की पूर्ती के लिए कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 76.8 करोड़ रुपयों के ऑर्डर प्राप्त हुए थे. इसके साथ ही कंपनी ने बताया था कि BDL की तरफ से कंपनी को 10 करोड़ रुपयों के आर्डर प्राप्त हुए थे और इसके साथ ही कंपनी को BDL से 43.3 करोड़ रुपयों के ऑर्डर और मोटर्स की पूर्ती के लिए 13.9 करोड़ रुपयों के ऑर्डर L&T से प्राप्त हुए थे. 

मजबूत है PEL की ऑर्डरबुक
इसके साथ ही कंपनी और बेहतर ऑर्डर्स प्राप्त करने पर ध्यान दे रही है. आपको बता दें कि प्रीमियर एक्सप्लोसिव लिमिटेड (PEL) को ज्यादातर ऑर्डर डिफेन्स एवं एक्सप्लोसिव क्षेत्रों से ही प्राप्त होते हैं और फिलहाल कंपनी अपनी स्थिति मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है. PEL की ऑर्डरबुक में इस वक्त 1108 करोड़ रुपयों की कीमत के ऑर्डर मौजूद हैं और यह वित्त वर्ष 23 में कंपनी को हुई कमाई का 5.5 गुना हैं. आपको बता दें कि कंपनी की ऑर्डरबुक से भविष्य में कंपनी की कमाई के बारे में बेहतर जानकारी मिल पाती है.
 

यह भी पढ़ें: 80 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering IPO!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago