होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger Stock: 6 महीनों में दिया 176% रिटर्न, क्या आपको पता है नाम?

Multibagger Stock: 6 महीनों में दिया 176% रिटर्न, क्या आपको पता है नाम?

यह Multibagger Stock रेलवे का एक स्टॉक है और पिछले 6 महीनों के दौरान अपने इन्वेस्टर्स को 176% के शानदार रिटर्न्स दे चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले ज्यादातर लोग मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger Stock) की तलाश में रहते हैं और आपकी इसी तलाश के जवाब में हम कुछ चुनिंदा मल्टीबैगर शेयरों को लेकर आपके सामने आते हैं, जिन्होंने कम समय में अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल किया है. लेकिन आज जिस मल्टीबैगर शेयर की बात हम करने जा रहे हैं वह थोड़ा खास है. यह रेलवे इंडस्ट्री के जाने-माने स्टॉक्स (Railway Stocks) में से एक है और पिछले 6 महीनों के दौरान ही अपने इन्वेस्टर्स को 176% जितने शानदार रिटर्न्स दे चुका है. इतना ही नहीं, इसकी जमकर खरीदारी भी की गई है.

किस Multibagger Stock की हो रही है बात?
जिस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम, भारतीय रेलटेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RailTel Corporation Of India Ltd) है. आज के कारोबारी सत्र के दौरान इस कंपनी के शेयर में 0.33% जितनी वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद यह शेयर 354.20 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया. वहीं आज दोपहर में कंपनी के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई के स्तर के आस पास ट्रेड कर रहे थे. इसके साथ ही कंपनी की मार्केट कैपिटल में भी वृद्धि हुई है और यह 11,505 करोड़ रुपयों के स्तर पर पहुंच गई है. आज कंपनी के कुल 3.99 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ है और इसकी वजह से कंपनी को 14.17 करोड़ रुपयों का टर्नओवर प्राप्त हुआ है.

1 साल में 181% उछले शेयर
इससे पिछले सेशन के दौरान रेलटेल के स्टॉक (Railtel Stock) ने 371.40 रुपए प्रति शेयर के अपने अब तक के सबसे अधिकतम स्तर को प्राप्त कर लिया था. पिछले एक साल के दौरान इस स्टॉक में 181% जितना उछाल देखने को मिला है और 28 मार्च 2023 को कंपनी के शेयर, 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर, 96.20 रुपए प्रति शेयर, पर पहुंच गए थे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्टॉक में काफी मजबूती मौजूद है और आगे भी इस स्टॉक की तेज रफ्तार देखने को मिल सकती है.

एक्सपर्ट्स की राय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप प्रॉफिट बुक करने के लिए रेलटेल के इस मल्टीबैगर स्टॉक में मौजूद शेयरों को बेचना चाहें तो बेच सकते हैं लेकिन अगर आप लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट के नजरिये से इस स्टॉक में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो यह एक ज्यादा बेहतर विकल्प होगा और लॉन्ग-टर्म में यह स्टॉक अपने इन्वेस्टर्स को और बेहतर रिटर्न्स प्रदान कर सकता है. 
 

यह भी पढ़ें: Eicher Motors को 130 करोड़ का टैक्स भरने के लिए भेजा गया नोटिस, क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago