होम / पर्सनल फाइनेंस / बच्चे की बेहतर शिक्षा है मकसद? इस तरह करें सेविंग!

बच्चे की बेहतर शिक्षा है मकसद? इस तरह करें सेविंग!

इन्वेस्टमेंट करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस तरीके में आप इन्वेस्ट कर रहे हैं वह आपको ज्यादा बेहतर रिटर्न्स प्रदान करता रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बचत एक बहुत ही अच्छी आदत है और हर व्यक्ति में यह आदत होनी ही चाहिए. जब बात बच्चों की बेहतर शिक्षा की आती है तो बच्चत करना और आवश्यक हो जाता है. लेकिन इस वक्त इन्फ्लेशन का खतरा बहुत ज्यादा है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग बचत करके इन्वेस्ट करने की सही जगह तलाशने में जुटे हुए हैं. अगर आप भी इन्वेस्टमेंट के लिए सही जगह ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल में साझा की गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है. 

जरूरी है इन्वेस्टमेंट के सही तरीके का चुनाव 
समय के साथ-साथ आपके बच्चे की शिक्षा का खर्च बढ़ता ही जाता है इसलिए इन्वेस्टमेंट करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जिस तरीके में आप इन्वेस्ट कर रहे हैं वह समय के साथ-साथ आपको और ज्यादा बेहतर रिटर्न्स प्रदान करता रहे. इतना ही नहीं, एक पक्ष और भी है जिस पर ध्यान देना काफी आवश्यक है. हर मां-बाप का सपना होता है कि वह अपने बच्चे को उसके सपने का करियर दें और अपने बच्चे का सपना पूरा करने के लिए भी इन्वेस्टमेंट के सही तरीके का चुनाव बहुत ही अहम भूमिका निभाता है. 

इक्विटी ने इन्फ्लेशन को हराया
अगर आपको इन्वेस्टमेंट का ऐसा तरीका चाहिए जिस पर इन्फ्लेशन का कोई खास प्रभाव न पड़े तो आप इक्विटी या फिर इक्विटी म्यूच्यूअल फंड्स का चुनाव कर सकते हैं. मान लीजिये अगर आपको अपने बच्चे के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिए 50 लाख रूपए बचाना चाहते हैं और आपके पास 15 सालों का समय है तो आपको 12% के रिटर्न पर इक्विटी में हर महीने 10,500 रूपए इन्वेस्ट करने होंगे. वहीं अगर आप पांच साल की देरी से शुरुआत करते हैं तो आपको हर महीने 22,500 रूपए इन्वेस्ट करने होंगे. 

इक्विटी में मिलते हैं बेहतर रिटर्न्स
पिछला डेटा देखने पर हम यह कह सकते हैं कि इक्विटी ने रिटर्न के मामले में इन्वेस्टमेंट के सभी तरीकों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इसीलिए अगर आप लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो इक्विटी का विकल्प आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. लॉन्ग-टर्म में विभिन्न प्रकार की खबरों और भावनाओं से स्टॉक मार्केट प्रभावित होती रहती है लेकिन इक्विटी में आपको रिटर्न के बेहतर विकल्प मिलते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: इंफोसिस से एक और नामी शख्‍स ने ली विदा, इस कंपनी में हुए शामिल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

59 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago