होम / पर्सनल फाइनेंस / ये हैं महिलाओं के लिए निवेश के बेहतर विकल्प, इस साल हो सकती है अच्छी कमाई

ये हैं महिलाओं के लिए निवेश के बेहतर विकल्प, इस साल हो सकती है अच्छी कमाई

जो महिलाएं शेयर बाजार में निवेश नहीं करना चाहती हैं, वह म्यूचुअल फंड्स, गोल्ड या महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का लाभ लेकर अच्छा रिटर्न पा सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एक महिला हैं और आपको इस साल यानी 2025 में निवेश करके अच्छा रिटर्न कमाना है, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, शेयर मार्केट में निवेश करने पर तेजी से फायदा मिलता है, लेकिन कई बार इसमें तगड़ा नुकसान भी हो जाता है. ऐसे में अगर आपको शेयर मार्केट की अच्छी जानकारी नहीं है और अच्छा रिटर्न चाहिए तो आपके पास निवेश के लिए गोल्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक कई विकल्प मौजूद हैं. तो आइए हम आपको इन निवेश विकल्पों की जानकारी देते हैं.  

गोल्ड में निवेश होगा फायदेमंद
नए साल पर सोना 900 रुपये महंगा हो गया है, आज यानी 3 जनवरी 2025 को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 81,518 रुपये पर पहुंच गई है. जानकारों का मानना है कि साल के आखिर तक सोना लाख के आसपास पहुंच सकता है. वहीं, बुरी से बुरी स्थिति में अगर सोने की कीमत गिरती भी हैं तो बहुत ज्यादा नहीं गिरेगी. इसलिए महिलाओं के लिए सोने में निवेश करना बेहतर विकल्प होगा और इसमें उनको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा.

म्यूचुअल फंड में निवेश
शेयर मार्केट में निवेश करने पर तेजी से फायदा मिलता है, लेकिन कई बार इसमें तगड़ा नुकसान भी हो जाता है. इसलिए अगर महिलाएं अच्छा रिटर्न पाने के लिए निवेश करना चाहती हैं तो उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए, क्योंकि म्यूचुअल फंड कंपनी के एक्सपर्ट आपके इंवेस्टमेंट को कई रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग कंपनी के शेयर में निवेश करते हैं. आपको बता दें कई म्यूचुअल फंड ने 2024 में 40 से 50 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है.

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना
केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना लागू की हुई है. अगर गांव-देहात की महिलाएं सोने और म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं करा पाती हैं, वो महिलाएं सरकारी महिला बचत सम्मान योजना में निवेश कर सकती हैं. इस योजना में नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर निवेश किया जा सकता है और इसमें मैच्योरिटी पीरियड 2 साल का होता है. साथ ही महिला सम्मान बचत योजना में 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. इसमें 2 वर्ष की अवधि के लिए महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रुपये तक की जमा सुविधा मिलेगी है. महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र सभी आयु वर्ग की महिलाओं और लड़कियों के लिए समर्पित एक जोखिम मुक्त योजना है.

ईपीएफ में निवेश का फायदा

ईपीएफ भारत में कर्मचारियों के लिए एक सेवानिवृत्ति बचत योजना है. यह सरकार द्वारा सालाना घोषित एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करता है. ईपीएफ सेवानिवृत्ति बचत के लिए एक सुरक्षित और स्थिर मार्ग प्रदान करता है. यह उन महिलाओं के लिए सबसे उपयुक्त निवेश विकल्पों में से एक है जो कम से कम जोखिम के साथ एक विश्वसनीय दीर्घकालिक निवेश की तलाश में हैं. ध्यान रखें कि निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं ईपीएफ योजना में अधिकतम 2.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकती हैं, जबकि सरकारी क्षेत्र में काम करने वाली महिला कर्मचारी 5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago