होम / पर्सनल फाइनेंस / इस हफ्ते खुल रहे हैं ये 10 एनएफओ, Kotak, ICICI, SBI समेत इन फंड में निवेश का मौका

इस हफ्ते खुल रहे हैं ये 10 एनएफओ, Kotak, ICICI, SBI समेत इन फंड में निवेश का मौका

बाजार में इन दिनों कई म्यूचुअल फंड कंपनियां अपना न्यू फंड ऑफर (NFO) लेकर आ रही हैं. NFO का उद्देश्य स्पेसिफिक एसेट क्लास या सेक्टर में निवेश करने के लिए निवेशकों से फंड जुटाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार में इन दिनों कई म्यूचुअल फंड कंपनियां अपना न्यू फंड ऑफर (NFO) लेकर आ रही हैं. इसके पीछे वजह है कि निवेशकों में आईपीओ की ही तरह NFO का भी क्रेज बढ़ रहा है. NFO के जरिए कोई म्यूचुअल फंड कंपनी यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी निवेशकों को किसी नई स्कीम में पहली बार यूनिट बेचती है. एनएफओ की अवधि के दौरान, निवेशक उस म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट को फेस वैल्यू पर खरीद सकते हैं, जो आमतौर पर 10 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित होती है. अगर आप भी निवेश के लिए ऐसी स्कीम तलाश रहे हैं तो इस हफ्ते कई विकल्प हैं. इस हफ्ते कुछ म्‍यूचुअल फंड हाउस अपनी नई स्‍कीम लेकर आ रहे हैं.

इन 10 NFOs में निवेश का मौका

1. कोटक निफ्टी 50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड (Kotak Nifty 50 Equal Weight Index Fund)- कोटक निफ्टी 50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड 02 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा, इसके लिए निवेश की न्यूनतम सीमा 100 रुपये हैं.

2. कोटक निफ्टी 100 इक्वल वेट इंडेक्स फंड (Kotak Nifty 100 Equal Weight Index Fund)- कोटक निफ्टी 100 इक्वल वेट इंडेक्स फंड निवेश करने के लिए इस महीने की 2 तारीख को खुलेगा और यह 16 दिसंबर को सब्सक्राइब करने के लिए बंद हो जाएगा, इसमें मिनिमम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं.

3. बजाज फिनसर्व हेल्थकेयर फंड (Bajaj Finserv Healthcare Fund)- बजाज फिनसर्व हेल्थकेयर फंड सब्सक्राइब करने के लिए 06 दिसंबर को खुलेगा. यह फंड 20 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा, निवेश की मिनिमन सीमा 500 रुपए रखी गई है.

4. आईसीआईसीआई प्रू निफ्टी 500 इंडेक्स फंड (ICICI Pru Nifty 500 Index Fund)- आईसीआईसीआई प्रू निफ्टी 500 इंडेक्स फंड को निवेशक 10 दिसंबर से सब्सक्राइब कर सकते हैं, यह फंड 17 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा.

5. एसबीआई क्वांट फंड (SBI Quant Fund)- निवेशकों के लिए एसबीआई क्वांट फंड 04 दिसंबर, 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा, यह 14 दिसंबर तक खुला रहेगा. हालांकि, इसके लिए निवेशक की न्यूनतम सीमा 5000 रुपये हैं जबकि एग्जिट लोड 0.50% हैं.

6. क्वांटम एथिकल फंड (Quantum Ethical Fund)- क्वांटम एथिकल फंड सब्सक्रिप्शन के लिए 02 दिसंबर, 2024 को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद हो जाएगा, इसके लिए निवेश की मिनिमम सीमा 500 रुपये है.

7. सैमको मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Samco Multi Asset Allocation Fund)- सैमको मल्टी एसेट एलोकेशन फंड इस महीने की चार तारीख यानी 4 दिसंबर को सब्सक्राइब करने के लिए खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा.

8. आदित्य बिड़ला एसएल कांग्लोमरेट फंड (Aditya Birla SL Conglomerate Fund)- आदित्य बिड़ला एसएल कांग्लोमरेट फंड सब्सक्राइब करने के लिए 05 दिसंबर को खुलेगा और यह 19 दिसंबर तक खुला रहेगा, इसके लिए निवेशक की न्यूनतम सीमा 100 रुपये हैं जबकि एग्जिट लोड 0.50% हैं.

9. बड़ौदा बीएनपी परिबास चिल्ड्रन फंड (Baroda BNP Paribas Children`s Fund)- बड़ौदा बीएनपी परिबास चिल्ड्रन फंड 06 दिसंबर को सब्सक्राइब करने के लिए खुल जाएगा, इस फंड को सब्सक्राइब करने की लास्ट डेट 20 दिसंबर है.

10. टाटा एफएमपी सीरीज 61 स्कीम डी (91 दिन) (Tata FMP Series 61 Scheme D (91 Days))- टाटा एफएमपी सीरीज 61 स्कीम डी का एनएफओ 02 दिसंबर को खुलेगा और यह केवल दो दिन बाद 04 दिसंबर को बंद हो जाएगा.

क्या है NFO?

जिस प्रकार कोई कंपनी आईपीओ के जरिए पहली बार शेयर बेचती है, यह भी लगभग इसी प्रकार है. एनएफओ के जरिए कोई म्यूचुअल फंड कंपनी यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी निवेशकों को किसी नई स्कीम में पहली बार यूनिट बेचती है, इसकी एक समय सीमा होती है. ठीक उसी प्रकार जैसे किसी आईपीओ में बोली लगाने की समय सीमा होती है. एनएफओ की अवधि के दौरान जो निवेशक इसमें निवेश करना चाहते हैं, उस म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट को फेस वैल्यू पर खरीद सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago