होम / पर्सनल फाइनेंस / बदल गया है NPS Account में लॉग-इन करने का तरीका, जानिए क्या है नई प्रोसेस?

बदल गया है NPS Account में लॉग-इन करने का तरीका, जानिए क्या है नई प्रोसेस?

1 अप्रैल 2024 से National Pension Scheme अकाउंट में लॉग-इन करने का प्रोसेस बदल गया है. अब एनपीएस अकाउंट में Two-Factor Authentication के जरिये लॉग-इन किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए वित्त वर्ष में कई नियमों में बदलाव होते हैं. सोमवार से अप्रैल का महीना और नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है. ऐसे में 1 अप्रैल से नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) के अकाउंट में लॉग-इन करने का तरीका भी अब बदल चुका है. अब आपको एनपीएस अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन (Two-Factor Authentication) की जरूरत होगी. तो चलिए हम आपको बताते हैं, कैसे आप अपने एनपीएस अकाउंट में लॉग-इन कर सकते  हैं.

क्यों बदला गया लॉगइन प्रोसेस?
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कहा कि एनपीएस अकाउंट को ज्यादा सिक्योर करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन को अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) एनपीएस अकाउंट को ऑपरेट करती है।
केवल यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिये अकाउंट लॉगइन करना कई स्थितियों में अनसिक्योर है। फ्रॉड से बचने के लिए पीएफआरडीए ने लॉगइन प्रोसेस में बदलाव की घोषणा की थी.

कैसे काम करता है टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन?

मार्च महीने तक एनपीएस मेंबर अकाउंट लॉग-इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करते थे. यहां तक कि वो लॉग-इन करने के बाद अकाउंट में बदलाव के साथ पैसे भी निकाल सकते थे. लेकिन इस महीने से इसमें बदलाव किया गया है. अब आप इस प्रोसेस को फॉलो करके अपने अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं. 

1. PFRDA के अनुसार एनपीएस मेंबर को अपने लॉग-इन आईडी को आधार से लिंक करना होगा. अकाउंट लॉग-इन के लिए मेंबर को ओटीपी दर्ज करना होगा.
2. एनपीएस मेंबर को पहले लॉग-इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
3. इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन से लिंक मोबाइल में ओटीपी आएगा. यूजर को यह ओटीपी दर्ज करना होगा, जिसके बाद अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा.
4. बता दें कि यूजर के पास स्किप का ऑप्शन नहीं होगा. ऐसे में लॉग-इन करने के लिए सभी स्टेप्स को कंप्लीट करना होगा.
5. यूजर के पास अकाउंट लॉगइन करने के लिए 5 मौके होंगे. अगर वह 5 बार गलत पासवर्ड दर्ज करता है तो उनका अकाउंट लॉक हो जाएगा.
6. अकाउंट को अनलॉक करने के लिए यूजर को नया पासवर्ड सेट करना होगा.
7. नया पासवर्ड को सेट करने के लिए आईपिन की रिक्वेस्ट देनी होती है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago