होम / पर्सनल फाइनेंस / इस इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में आपको मिलता है 8% से ऊपर का इंटरेस्ट रेट, अभी करें इन्वेस्ट

इस इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में आपको मिलता है 8% से ऊपर का इंटरेस्ट रेट, अभी करें इन्वेस्ट

टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का ऑप्शन अपने आकर्षक रिटर्न्स और टैक्स बचत की वजह से सीनियर सिटिजन्स के लिए एक पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में उभरा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का ऑप्शन अपने आकर्षक रिटर्न्स और टैक्स बचत की वजह से सीनियर सिटिजन्स के लिए एक पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में उभरा है. यह सिर्फ टैक्स बचत के चलते ही एक अच्छा ऑप्शन नहीं है बल्कि यह हाई-रिस्क इक्विटी इन्वेस्टमेंट्स और अन्य रिस्की इन्वेस्टमेंट्स के मुकाबले कहीं ज्यादा सुरक्षित विकल्प है. इन्वेस्टमेंट का यह विकल्प इन्वेस्टर्स को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट का फायदा उठा सकते हैं. 

फायदेमंद है टैक्स सेविंग FD
एक टैक्स सेविंग FD में इन्वेस्ट करने से आपको टैक्स से बचने के साथ-साथ अच्छे रिटर्न्स का ऑप्शन भी मिलता है. वह लोग जो टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट का एक रिस्क-फ्री ऑप्शन तलाश रहे हैं, वह इस ऑप्शन के बारे में सोच सकता है और इसमें 8.1% तक का इंटरेस्ट रेट मिलता है. बहुत से बैंक टैक्स बचाने वाली FD पर बहुत आकर्षक इंटरेस्ट रेट प्रदान करते हैं. 

कौन सा बैंक देता है कितना इंटरेस्ट? 
जहां DCB बैंक 8.1% का सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट प्रादान करता है वहीं, एक्सिस बैंक और इंडसिंड बैंक 7.75% का इंटरेस्ट रेट प्रदान करते हैं. यस बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक 7.5% का इंटरेस्ट रेट प्रदान करते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा 7.15%, SBI 7.5% और PNB बैंक 7% का इंटरेस्ट रेट प्रदान करते हैं. 

इतनी मिलती है छूट
एक टैक्स बचाने वाली FD किसी भी व्यक्ति को इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स में लगभग 1.5 लाख रुपयों तक की छूट का फायदा देती है. लेकिन यह छूट केवल पांच साल की मैच्योरिटी वाली FD पर ही दिया जाता है. सीनियर सिटिजन्स, इंटरेस्ट रेट पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80TTB के तहत 50,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. वित्त वर्ष 2022-23 में टैक्स बचाने का आखिरी मौका 31 मार्च 2023 तक ही है इसलिए आप इस टैक्स सेविंग FD में इन्वेस्ट करके टैक्स सेविंग का फायदा उठा सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें: मुफ्त की फाइनेंशियल एडवाइज देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा SEBI

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago