होम / पर्सनल फाइनेंस / Tata MF का नया NFO लॉन्च: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका, जानिए कैसे?

Tata MF का नया NFO लॉन्च: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका, जानिए कैसे?

यह फंड मुख्य रूप से डेट और आर्बिट्राज आधारित योजनाओं में निवेश करता है, जिससे बाजार की अस्थिरता के दौरान भी स्थिर रिटर्न की संभावना बनी रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा म्युचुअल फंड (Tata MF) ने सोमवार, 5 मई 2025 को एक नई निवेश योजना ‘Tata Income Plus Arbitrage Active Fund of Fund’ लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड (FOF) स्कीम है जो मुख्य रूप से घरेलू डेट-आधारित और आर्बिट्राज रणनीति पर आधारित म्युचुअल फंड्स में निवेश करती है. यह स्कीम 19 मई 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुली रहेगी. इसके बाद, 25 मई से यह नियमित रूप से खरीद और बिक्री (सेल और रिपरचेज) के लिए फिर से उपलब्ध होगी. आइए जानते हैं आप इसमें कितना और कैसे निवेश कर सकते हैं? 

₹5,000 से निवेश की शुरुआत

इस स्कीम में निवेश की न्यूनतम राशि 5,000 रुपये रखी गई है, और इसके बाद निवेशक ₹1 के मल्टीपल में अतिरिक्त निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स CRISIL Composite Bond Index (60%) और NIFTY 50 Arbitrage TRI (40%) है. स्कीम के फंड मैनेजर अभिषेक सोंथालिया और शैलेश जैन हैं. विशेष बात यह है कि इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है, हालांकि निवेशकों को एग्जिट लोड के नियमों का ध्यान रखना जरूरी है.

एग्जिट लोड के नियम

अगर कोई निवेशक आवंटन की तारीख से 30 दिनों के भीतर फंड को रिडीम या स्विच करता है, तो उसे 0.25% का एग्जिट शुल्क देना होगा. 30 दिन के बाद यह शुल्क लागू नहीं होगा. स्कीम इंफॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, यह फंड विभिन्न म्युचुअल फंड योजनाओं में निवेश करेगा, जिसमें मुख्य रूप से टाटा म्युचुअल फंड की योजनाएं शामिल होंगी. हालांकि, जरूरत पड़ने पर यह अन्य फंड हाउस की योजनाओं में भी निवेश कर सकेगा. फंड का चयन पिछले प्रदर्शन और संभावित भविष्य के रिटर्न को देखते हुए किया जाएगा.

निवेश का आवंटन (%)

उपकरण (Instruments)                                        न्यूनतम            अधिकतम

डेट-आधारित म्युचुअल फंड स्कीम्स में                        55%                 65%        
आर्बिट्राज आधारित इक्विटी म्युचुअल फंड स्कीम्स में     35%                   40%        
डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में                              0%                      5%         

किसके लिए है यह फंड उपयुक्त?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकती है जो लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ चाहते हैं और बाजार में सीमित जोखिम के साथ निवेश करना पसंद करते हैं. रिस्कोमीटर के अनुसार इसे "Low to Moderate Risk" श्रेणी में रखा गया है.

(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन है, यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है, BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago