होम / पर्सनल फाइनेंस / श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गोल्डन जुबली प्लान, जानें क्या है इसमें खास

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गोल्डन जुबली प्लान, जानें क्या है इसमें खास

गोल्डन जुबली प्लान में लाइफ गोल और लीगेसी ये दो विकल्प दिए गए हैं. इस प्लान में कई तरह के फायदों का जिक्र है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने श्रीराम समूह के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर एक नया गोल्डन जुबली प्लान लॉन्च किया है. पॉलिसीधारक अपने पूरे जीवनकाल या एक तय अवधि को कवर करने का विकल्प चुन सकते हैं. इस पॉलिसी में दो विकल्प हैं - लाइफ गोल और लीगेसी, और इसमें ग्राहकों को पॉलिसी की अवधि, प्रीमियम भुगतान की अवधि, बीमित राशि और यहां तक कि प्रीमियम बदलने का विकल्प मिलता है. लाइफ गोल विकल्प के तहत पॉलिसीधारक विशिष्ट वित्तीय उद्देश्यों और पढ़ाई-लिखाई के खर्च, अपने सपनों का घर खरीदने या व्यवसाय शुरू करने जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं. लाइफ गोल ऑप्शन में, पॉलिसीधारकों के पास कई ऐसी सुविधाओं और लचीलेपन तक पहुंच होती है, जो उन्हें उनके वित्तीय लक्ष्यों को पाने में मदद करते हैं. लीगेसी ऑप्शन पॉलिसीधारकों को अपने रिटायरमेंट के सालों के खर्च को पूरा करने तथा निधन के बाद परिवार के लिए कुछ छोड़कर जाने की सुविधा देता है.

मिलती हैं ये सुविधाएं
नई यूनिट लिंक्ड पॉलिसी तीन प्रीमियम भुगतान अवधि का विकल्प प्रदान करती है: सिंगल पे, लिमिटेड पे और रेगुलर पे. यह ग्राहकों को दो डेथ बेनेफिट्स विकल्पों में चुनने की भी सुविधा देती है. चुने गए विकल्प के आधार पर, मृतक के परिवार को या तो फंड वैल्यू के साथ बीमा राशि मिलेगी या इन दोनों में से जो अधिक होगी. पॉलिसीहोल्डर अपने वित्तीय लक्ष्यों और सुरक्षा आवश्यकताओं के आधार पर कवर के प्रकार, स्तर और मात्रा को चुन सकते हैं. इसके अलावा, गोल्डन जुबली प्लान कवरेज बढ़ाने और अप्रत्याशित परिस्थितियों के खिलाफ व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राइडर के विभिन्न विकल्प प्रदान करता है. श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एंड सीईओ कैस्परस क्रोमहाउत ने प्रोडक्ट के बारे में कहा, 'हमें अपने समूह के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर इस पॉलिसी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. यह पॉलिसी लचीलेपन और चुनने के लिए कई विकल्प देती है, वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है और बाजार में दीर्घकालिक भागीदारी को प्रोत्साहित करती है'. 

फंड विकल्प चुनने की आजादी
गोल्डन जुबली प्लान का उद्देश्य व्यक्तियों को अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने प्रियजनों के लिए एक सुरक्षित भविष्य तैयार करने में सशक्त बनाना है. अपनी लचीली सुविधाओं, निवेश विकल्पों और व्यापक कवरेज के साथ यह पॉलिसी जीवन बीमा और धन सृजन के अवसर चाहने वाले व्यक्तियों के लिए एक समग्र समाधान प्रदान करती है. गोल्डन जुबली प्लान की प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो इसमें कई फंड विकल्पों के साथ वित्तीय नियंत्रण मिलता है. पॉलिसीधारकों को अपनी निवेश प्राथमिकताओं और जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार कई फंड विकल्पों में से चुनने की आजादी मिलती है. पॉलिसीधारक एक फंड से दूसरे फंड में जितनी बार मन करे उतनी बार स्विच कर सकते हैं और अपनी निवेश रणनीति के अनुसार अपने प्रीमियम को रीडायरेक्ट कर सकते हैं.

ऑटो ट्रांसफर का भी ऑप्शन
इसके अलावा इसमें बाजार की अस्थिरता से निपटने के लिए ऑटो ट्रांसफर ऑप्शन (एटीओ) भी शामिल है. ये विकल्प पॉलिसीधारकों को शुरू में कम जोखिम वाले फंड (प्रिजर्वर फंड) में अपने प्रीमियम का निवेश करने की सुविधा देता है और धीरे-धीरे फंड को अपने चुने हुए निवेश पोर्टफोलियो में स्थानांतरित कर देता है, जिससे अस्थिर बाजार में निवेश का जोखिम कम हो जाता है. यह प्लान पॉलिसी शुरू होने के 10वें साल के बाद हर पांच साल में पॉलिसीधारक के बेस प्रीमियम फंड वैल्यू में अतिरिक्त यूनिट क्रेडिट कर वेल्थ बूस्टर प्रदान करता है. इसके अलावा, पॉलिसीहोल्डर को एक तय समय के बाद प्रीमियम अलॉकेशन शुल्क और मोर्टलिटी शुल्क लौटा दिए जाते हैं. ये प्लान काफी लचीलापन प्रदान करता है, जिससे पॉलिसीधारक अपनी बदलती जरूरतों के अनुसार पॉलिसी की अवधि, प्रीमियम भुगतान की अवधि, बीमा की राशि और प्रीमियम की राशि को बढ़ा या घटा सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago