होम / पर्सनल फाइनेंस / SEBI लाएगा नया कॉम्बो प्रोडक्ट: म्यूचुअल फंड और बीमा का मिलेगा डबल फायदा, जानिए कैसे?

SEBI लाएगा नया कॉम्बो प्रोडक्ट: म्यूचुअल फंड और बीमा का मिलेगा डबल फायदा, जानिए कैसे?

न्यू इनकम टैक्स रिजीम आने के बाद लोगों का अब सेविंग का तरीका भी बदल रहा है. लोग अब शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में अधिक निवेश कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में सेविंग के तरीके में बदलाव आ रहा है. अब लोग शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में अधिक निवेश कर रहे हैं. इसी बीच, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी (Sebi) ने एक नई योजना बनाई है, जिसमें निवेशकों को म्यूचुअल फंड निवेश के साथ जीवन बीमा की सुरक्षा का भी फायदा मिलेगा. सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने इस पहल का खुलासा किया है, जो जल्द ही बाजार में एक नया कंसल्टेशन पेपर लाकर इसे लागू करने की योजना बना रहे हैं. इससे निवेशकों को एक साथ म्यूचुअल फंड और बीमा की सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, तो आइए आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देते है. 

जल्द आएगा कंसल्टेशन पेपर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्केट रेग्युलेटर जल्द ही एक नया कॉम्बो प्रोडक्ट लाने की योजना बना रहा है. इसमें म्यूचुअल फंड कंपनियां जीवन बीमा के साथ निवेश को भी जोड़ सकेंगी और लोगों को डबल फायदा मिल सकेगा. सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने आईसीएआई के एक कार्यक्रम में जानकारी दी है कि रेग्युलेटर जल्द ही इस प्रपोजल पर एक कंस्ल्टेशन पेपर लेकर आएगा. मौजूदा समय में कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट पहले से ही बीमा और निवेश ऑप्शन को एक साथ जोड़ कर लोगों के बीच पेश कर रहे हैं.

क्या है इस पहल का उद्देश्य?

सेबी बाजार में एक नए प्रोडक्ट को लाने पर काम कर रहा है. इसमें निवेशकों के पास जीवन बीमा के साथ म्यूचुअल फंड निवेश को भी जोड़ने का ऑप्शन होगा. यह प्रोडक्ट फाइनेंस तक लोगों की पहुंच का विस्तार करने के सेबी के मिशन के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा. सेबी प्रमुख का कार्यकाल फरवरी के अंत में पूरा हो रहा है. उनका कहना है कि बीमा और म्यूचुअल फंड को जोड़ने की पहल का उद्देश्य खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में निवेशकों की जरूरतों को पूरा करना है. ग्राणीण क्षेत्रों में ‘व्यवस्थित निवेश योजनाओं’ (SIP) के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं लेकिन निवेश की मौजूदा वैल्यू अब भी कम है. माधबी पुरी बुच को उम्मीद है कि इस प्रोडक्ट के जरिये आबादी के एक बड़े हिस्से तक कहीं ज्यादा आकर्षक, किफायती पेशकश की जा सकेगी. इससे जुड़ा एक लाभ ये भी है कि ज्यादा निवेशकों को जोड़ने से अतिरिक्त जीवन बीमा प्रीमियम की मार्जिनल कॉस्ट न्यूनतम होगी.

जुडे़गा टर्म इंश्योरेंस का बेनेफिट
माधबी पुरी बुच का कहना है कि हम म्यूचुअल फंड के साथ सरल जीवन बीमा, टर्म जीवन बीमा को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं. इस तरह हम उन लोगों तक भी पहुंच सकेंगे जहां बहुत कम वैल्यू की SIP हों और वे म्यूचुअल फंड निवेश के साथ टर्म जीवन बीमा का फायदा उठा सकें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

20 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

3 days ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया पहला SIF, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति पर दांव

SEBI की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड श्रेणी में अब कोटक की एंट्री भी हो गई है, निवेशकों के लिए 15 से 29 जून तक NFO खुला रहेगा.

1 week ago

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI ला रहा 'किल स्विच', एक क्लिक में रुक जाएंगे खाते से सभी ट्रांजैक्शन

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे को देखते हुए RBI लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

30-May-2026


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

17 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

15 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

16 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

19 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

15 hours ago