होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI का नया Quality Index Fund आज से खुला, इतने रुपये से शुरू करें निवेश

SBI का नया Quality Index Fund आज से खुला, इतने रुपये से शुरू करें निवेश

SBI Nifty200 Quality 30 Index Fund एक ऐसा विकल्प हो सकता है जो सुरक्षित और स्थिर कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को आकर्षित करे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI MF) ने एक नया ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड लॉन्च किया है. इस फंड का नाम SBI Nifty200 Quality 30 Index Fund है, यह फंड Nifty200 Quality 30 Index को ट्रैक या दोहराने की रणनीति अपनाएगा. यह उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है जो क्वालिटी कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की अपेक्षा रखते हैं. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कितना और कब तक कर सकते हैं निवेश? 

इस फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. इसके बाद के निवेश ₹1 के मल्टीपल में किए जा सकते हैं. अतिरिक्त निवेश 1,000 रुपये से किया जा सकता है और यह 1 रुपये के गुणकों में हो सकता है (जैसे ₹1,001, ₹1,002 आदि). यह नया फंड ऑफर (NFO) शुक्रवार, 16 मई 2025 से शुरू हो चुका है और यह 29 मई 2025 (गुरुवार) तक खुला रहेगा. इस अवधि में निवेशक फंड में पैसे लगाकर इसमें हिस्सेदारी ले सकते हैं.

निवेश कैसे होगा?

इस स्कीम के तहत कुल निवेश का 95% से 100% तक हिस्सा : Nifty200 Quality 30 Index में शामिल कंपनियों के शेयरों में 0% से 5% तक हिस्सा है.: सरकारी बॉन्ड, ट्राई-पार्टी रेपो और लिक्विड म्यूचुअल फंड्स में यह पूरी तरह एक पैसिव फंड है, यानी फंड मैनेजर खुद स्टॉक्स का चुनाव नहीं करेगा, बल्कि इंडेक्स में शामिल कंपनियों में उसी अनुपात में निवेश किया जाएगा.

फंड मैनेजर कौन हैं?

इस फंड को Viral Chhadva मैनेज करेंगे. वह दिसंबर 2020 से SBI म्यूचुअल फंड से जुड़े हुए हैं और पहले से कई इंडेक्स फंड और ETF जैसे SBI Nifty50 Equal Weight ETF और Nifty500 Index Fund का भी प्रबंधन कर चुके हैं.

निवेश का उद्देश्य क्या है?

इस फंड का उद्देश्य Nifty200 Quality 30 Index के Total Returns Index के बराबर रिटर्न देना है. हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती. फंड का फोकस क्वालिटी कंपनियों में निवेश पर रहेगा, जिनके पास मजबूत फंडामेंटल्स, बेहतर ROE और स्थिर आय हो.

मौजूदा स्कीमों से कितना अलग है ये?

SBI की पहले से कई इंडेक्स आधारित स्कीमें हैं, जैसे:

-SBI CRISIL IBX Gilt Index – June 2036 Fund
-SBI Nifty Midcap 150 Index Fund
-SBI Nifty Smallcap 250 Index Fund
-SBI Nifty Index Fund
-SBI BSE PSU Sensex Index Fund

इनमें से अधिकांश या तो सरकारी बॉन्ड्स में निवेश करती हैं या व्यापक इंडेक्स को ट्रैक करती हैं. लेकिन नया फंड ''क्वालिटी फैक्टर” पर आधारित है, जो उन कंपनियों पर फोकस करता है जिनके फाइनेंशियल्स मजबूत हैं. चूंकि यह स्कीम नई है, इसलिए इसका कोई पिछला प्रदर्शन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. निवेशकों को इसमें निवेश करते समय दीर्घकालिक नजरिया अपनाना चाहिए.

SIP  निवेश का भी विकल्प

निवेशक इस फंड में SIP (Systematic Investment Plan) के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं. SIP की फ्रीक्वेंसी, रोजाना, साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक के विकल्प उपलब्ध हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago