होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI म्यूचुअल फंड ने लॉन्च कर दिया जननिवेश SIP, 250 रुपये कर सकेंगे मंथली इन्वेस्टमेंट

SBI म्यूचुअल फंड ने लॉन्च कर दिया जननिवेश SIP, 250 रुपये कर सकेंगे मंथली इन्वेस्टमेंट

माधबी पुरी बुच ने 250 रुपये के निवेश वाले एसआईपी की शुरुआत को अपने ‘सबसे प्यारे सपनों’ में से एक बताया और कहा कि यह पेशकश एक योजना से कहीं अधिक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SBI म्यूचुअल फंड ने 'जननिवेश एसआईपी' योजना शुरू किया है. जननिवेश SIP योजना के तहत निवेशक प्रति लेनदेन 250 रुपये तक कम कम राशि का निवेश कर सकते हैं. इस योजना को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की मौजूदगी में शुरू किया गया. निवेशक आमतौर पर SIP में 500 रुपये लगाते हैं, जो उस योजना के आधार पर 100 रुपये तक कम हो सकता है जिसमें पैसा लगाया जा रहा है.

छोटे निवेशक भी बना सकते हैं बड़ा फंड

आमतौर पर SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के तहत निवेश की न्यूनतम राशि 500 रुये होती है, जिसे कुछ योजनाओं में 100 रुपये तक कम किया जा सकता है. लेकिन, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इसे और भी आसान बनाते हुए 250 रुपये तक कर दिया है. इससे यह पहली बार निवेश करने वालों, छोटे बचतकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अधिक आसान हो गया है.

SIP निवेश को आसान बनाने की रणनीति

एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और नए निवेशकों को बाजार से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस योजना को ज्यादा से ज्यादा निवेशकों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि वे छोटे निवेश से भी बड़े लाभ कमा सकें.

क्या बोले एसबीआई के चेयरमैन?
एसबीआई के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने इस अवसर पर कहा, “जब हम वित्तीय समावेशन के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, तो इनोवेशन और समावेशन बहुत जरूरी हैं. हमारा ध्यान ऐसे प्रोडक्ट्स, प्रोसेस और तकनीकों को विकसित करने पर है, जो निवेश को सहज और प्रभावी बनाएं.”

एसआईपी में निवेश के फायदे

•    छोटे निवेश से शुरुआत: सिर्फ 250 रुपये में निवेश शुरू करें.
•    लंबी अवधि में बड़ा फंड: छोटी बचत को बड़े रिटर्न में बदलें.
•    डिजिटल और आसान प्रक्रिया: निवेशकों के लिए सहज और सुविधाजनक
•    पहली बार निवेश करने वालों के लिए खास: नए निवेशकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago