होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI ने लॉन्च की 'हर घर लखपति' और 'SBI पैट्रन्स' स्‍कीम, जानिए इनके फायदे?

SBI ने लॉन्च की 'हर घर लखपति' और 'SBI पैट्रन्स' स्‍कीम, जानिए इनके फायदे?

SBI ने दो नई जमा योजनाएं  शुरू की हैं, जिसमें हर घर लखपति योजना ग्राहकों को 1 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि जमा करने में मदद करेगी. वहीं, 'SBI पैट्रन्‍स' योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नई जमा योजनाएं शुरू की हैं. ये योजनाएं 'हर घर लखपति' और 'SBI पैट्रन्स' हैं, जोकि ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सुविधा और मूल्य प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई हैं. एसबीआई का कहना है कि ये योजनाएं ग्राहकों को ज्‍यादा फायदा पहुंचाएंगी. इनमें हर घर लखपति योजना ग्राहकों को 1 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि जमा करने में मदद करेगी. वहीं, 'SBI पैट्रन्‍स' योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, जिसमें ज्यादा ब्याज दिया जाएगा. 

हर घर लखपति योजना 
हर घर लखपति एक पहले से तय रकम वाली रेकरिंग डिपॉजिट(RD) स्‍कीम है. इससे ग्राहकों को एक लाख रुपये या उसके मल्‍टीपल में जमा करने में मदद मिलेगी. एसबीआई के अनुसार यह योजना वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाती है. यह ग्राहकों को प्रभावी ढंग से बचत करने में मदद करती है. हर घर लखपति' स्‍कीम नाबालिगों के लिए भी उपलब्ध है. इससे कम उम्र में ही बचत करने की आदत को बढ़ावा मिलेगा.

SBI पैट्रन्स के फायदे

एसबीआई ने 'SBI पैट्रन्स' नाम से एक विशेष टर्म डिपॉजिट स्‍कीम भी शुरू की है. यह योजना 80 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है. इस योजना में ज्‍यादा ब्याज दरें मिलेंगी. 'SBI पैट्रन्स' मौजूदा और नए दोनों टर्म डिपॉजिट ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इसमें जमाकर्ताओं को वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर की तुलना में 0.1 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा, जबकि आवर्ती जमा योजना सावधि जमा पर दी जाने वाली दरों के समान होगी. फिलहाल, एक वर्ष से अधिक अवधि के लिए सावधि जमा दर 6.80 प्रतिशत, दो वर्ष से अधिक अवधि के लिए सात प्रतिशत, 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत तथा 5-10 वर्ष के लिए 6.5 प्रतिशत है. आवर्ती जमा की न्यूनतम अवधि 12 महीने (एक वर्ष) तथा अधिकतम अवधि 120 महीने (10 वर्ष) है.

SBI की जमाराशि में लगभग 23 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी 

इन दोनों स्‍कीमों की लॉन्चिंग पर SBI के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने कहा है कि हमारा उद्देश्य ऐसे टारगेट-ओरिएंटेड डिपॉजिट प्रोडक्‍ट बनाना है जो न केवल वित्तीय लाभ बढ़ाएं, बल्कि हमारे ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप भी हों. हम पारंपरिक बैंकिंग को और अधिक समावेशी और प्रभावशाली बनाने के लिए इसे फिर से परिभाषित कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा, एसबीआई हर ग्राहक को सशक्त बनाने वाले समाधानों को सहजता से प्रदान करने के लिए इनोवेशन और तकनीक का लाभ उठाने को प्रतिबद्ध है. एसबीआई की जमाराशि में लगभग 23 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है. ये अभिनव पेशकश बैंक के नवाचार को प्राथमिकता देने और जमाराशि में अपने बाजार नेतृत्व को मजबूत करने के संकल्प को प्रदर्शित करती हैं.

 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago