होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब FD पर आपको मिलेगा इतना ब्याज!

SBI ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब FD पर आपको मिलेगा इतना ब्याज!

ब्याज दरों में किये गए ये बदलाव 2 कारोड़ रुपयों से कम जमा वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं के लिए ही किये गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में SBI ने कुछ निश्चित FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है और बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न FD योजनाओं में 50 BPS (बेसिस पॉइंट्स) यानी लगभग 0.50% की वृद्धि देखने को मिल रही है. 

इन FD योजनाओं में नहीं होगी बढ़ोत्तरी
पिछले 10 महीनों के दौरान बैंक के द्वारा की गई यह सबसे महत्त्वपूर्ण वृद्धि है और फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं के विभिन्न ब्रैकेटों में यह वृद्धि की गई है. आपको बता दें कि ब्याज दरों में किये गए ये बदलाव 2 कारोड़ रुपयों से कम जमा वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं के लिए ही की गई है. SBI ने प्रमुख रूप से विभिन्न अवधियों की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है और ऐसी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनायें जिनकी मैच्योरिटी 1 साल से पहले या फिर अगले 2 से 3 सालों के अंदर या फिर 5 से 10 सालों के भीतर पूरी होने वाली है, उन्हें ब्याज दरों में हुई बढ़ोत्तरी से बाहर रखा गया है.

कहां, कितनी हुई बढ़ोत्तरी?
50 BPS की बढ़ोत्तरी केवल उन FD योजनाओं में की गई है, जिनकी मैच्योरिटी अगले 7 दिनों से 45 दिनों के बीच पूरी होने वाली है. ऐसी योजनाओं में अब आपको 3.50% की ब्याज दर देखने को मिलेगी और 46 दिनों से 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली योजनाओं में अब आपको 4.75% की ब्याज दर देखने को मिल सकती है. 180 दिनों से 210 दिनों की अवधी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में आपको 5.75% की ब्याज दर देखने को मिलेगी, वहीं 211 दिनों से 1 साल से कम अवधी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में 25 BPS की बढ़ोत्तरी हुई है जिसके बाद इन योजनाओं में अब आपको 6% की ब्याज दर देखने को मिल सकती है. 

SBI के अलावा इन्होंने भी बढ़ाई दरें
इससे ज्यादा अवधी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की ब्याज दरों में SBI ने 25 BPS की ही बढ़ोत्तरी की है और इस बढ़ोत्तरी की वजह से अब आपको 3 साल से 5 सालों के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में 6.75% की ब्याज दर प्राप्त होगी. अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में की गई इस वृद्धि के साथ ही SBI का नाम भी ऐसे बैंकों में शामिल हो गया है जिन्होंने दिसंबर में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की ब्याज दरों में वृद्धि की है. SBI के अलावा बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और DCB बैंक के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. आपको बता दें कि हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक RBI की MPC ने फैसला लेते हुए प्रमुख पॉलिसी रेट, रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर बनाये रखने का फैसला लिया था.
 

यह भी पढ़ें: 2023 में इन 5 IPOs की हुई सबसे खराब लिस्टिंग, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago