होम / पर्सनल फाइनेंस / अमीर बनना है, तो सबकुछ छोड़कर चांदी में इन्वेस्ट करो; जानें किसने दी ये सलाह

अमीर बनना है, तो सबकुछ छोड़कर चांदी में इन्वेस्ट करो; जानें किसने दी ये सलाह

चांदी की कीमतों में फिलहाल भले ही कुछ नरमी देखने को मिल रही है, लेकिन पिछले कुछ वक्त में इसने अच्छा खासा रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमीर (Rich) बनना कौन नहीं चाहता. कुछ लोग पूरी जिंदगी कोशिश करते रहते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते. जबकि कुछ थोड़े से वक्त में ही मुकाम हासिल कर लेते हैं. अमीर बनने के लिए मेहनत, किस्मत के साथ-साथ सही समय पर सही दांव खेलने की कला भी आनी चाहिए. आपको पता होना चाहिए कि कहां, एक पैसा लगाकर दो पैसे कमाए जा सकते हैं. मशहूर किताब 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) ने यही बताने के प्रयास किया है. उन्होंने एक ट्वीट करके अमीर बनने का एक नुस्खा सुझाया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.     

सब खरीद सकते हैं चांदी
रॉबर्ट टी. कियोसाकी ने अपने ट्वीट में डॉलर को फेक और चांदी को सेफ करार दिया है. उन्होंने चांदी में निवेश को इस समय का सबसे बड़ा सौदा बताया है. कियोसाकी ने अपने Tweet में लिखा है - ग्रीनीज सोलर ईवी की डिमांड में चांदी अब भी अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 50 फीसदी नीचे बनी हुई है. तेल (Oil) के बाद चांदी ही दूसरी सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली वस्तु है, ये सदियों से धन के समान रही है. एक चांदी का सिक्का कौन नहीं खरीद सकता, फिर भी ज्यादातर लोग नकली Dollar की सेविंग करना पसंद करते हैं, ये वास्तव में उदास करने वाला है.

पहले भी दी थी सलाह
वैसे, ऐसा पहली बार नहीं है जब Robert Kiyosaki लोगों को अमीर बनने के लिए चांदी में निवेश की सलाह दी है. इससे पहले भी वे इस तरह के ट्वीट करते रहे हैं. पिछले साल उन्होंने इस संबंध में किए गए ट्वीट में कहा था कि यदि आप गरीब से अमीर बनना चाहते हैं, तो मौका आ गया है. यह गरीबों के लिए अमीर बनने का समय है, चांदी में निवेश करें. 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक ने लिखा था - गरीब से अमीर बनने का समय. स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ और रियल एस्टेट सब क्रैश. Silver आगे बढ़ रही है. चांदी 3 से 5 साल के लिए 20 डॉलर पर बनी रहेगी और आने वाले समय में यह 100 डॉलर से 500 डॉलर तक चढ़ेगी. हर कोई इसे खरीद सकता है, गरीब भी चांदी को खरीद सकता है. लिहाजा, अब चांदी में निवेश करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

56 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago