होम / पर्सनल फाइनेंस / RBI का नया नियम, नई सुविधा: अब हर हफ्ते बदलेगा आपका क्रेडिट स्कोर

RBI का नया नियम, नई सुविधा: अब हर हफ्ते बदलेगा आपका क्रेडिट स्कोर

RBI का साप्ताहिक क्रेडिट स्कोर अपडेट करने का फैसला ग्राहकों और बैंकों दोनों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा. इससे जहां ग्राहकों को अपने सुधारित क्रेडिट स्कोर का फायदा जल्दी मिल सकेगा,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट स्कोर अपडेट प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए साप्ताहिक अपडेट की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखा है. इससे उन करोड़ों ग्राहकों को फायदा होगा, जो अपने क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन या होम लोन के लिए बेहतर स्कोर का इंतजार करते रहते हैं. नया सिस्टम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा.

साप्ताहिक अपडेट से बदलेगा क्रेडिट सिस्टम का चेहरा

RBI द्वारा जारी नए ड्राफ्ट दिशानिर्देशों के मुताबिक, क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां (CICs) अब हर महीने की 7, 14, 21, 28 तारीख और महीने के आखिरी दिन क्रेडिट रिपोर्ट अपडेट करेंगी. यानी महीने में छह बार स्कोर रीफ्रेश होगा. इसके लिए बैंकों को हर महीने की पूरी क्रेडिट फाइल अगले महीने की 3 तारीख तक CICs को भेजनी होगी. इसके अलावा, सप्ताह में आने वाले अन्य अपडेट जैसे नया अकाउंट खुलना, अकाउंट बंद होना, ग्राहक द्वारा की गई कोई सुधार या बदलाव दो दिन के अंदर भेजना अनिवार्य होगा. अगर कोई बैंक समय पर डेटा नहीं भेजता, तो CICs इसे RBI के DAKSH पोर्टल पर रिपोर्ट करेंगे.

ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

साप्ताहिक अपडेट से ग्राहकों की सबसे बड़ी समस्या क्रेडिट स्कोर में देरी दूर हो जाएगी.

1. सुधारित क्रेडिट स्कोर जल्दी दिखाई देगा.
2. बेहतर ब्याज दर पर लोन पाने की संभावना बढ़ेगी.
3. क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने में आसानी होगी.
4. बैंकों से मिलने वाले ऑफर ज्यादा आकर्षक बनेंगे.

आज कई बैंक ब्याज दर को सीधे क्रेडिट स्कोर से जोड़ते हैं, ऐसे में तेज़ी से अपडेट होने वाला स्कोर ग्राहकों की जेब हल्की नहीं बल्कि भारी करेगा.

बैंकों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

यह बदलाव सिर्फ ग्राहकों के लिए ही नहीं, बैंकों के लिए भी गेम चेंजर साबित होगा.

1. उन्हें ग्राहकों का अधिक सटीक और ताज़ा डेटा मिलेगा.
2. लोन स्वीकृति प्रक्रिया तेज़ और अधिक पारदर्शी होगी.
3. जोखिम प्रबंधन में मदद मिलेगी.
4. गलत या पुराने डेटा के कारण होने वाली दिक्कतें कम होंगी.

कुल मिलाकर, RBI का यह कदम क्रेडिट इकोसिस्टम को तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago