होम / पर्सनल फाइनेंस / PNB ने होम और ऑटो लोन की EMI पर दी राहत, ब्याज दर में की बड़ी कटौती

PNB ने होम और ऑटो लोन की EMI पर दी राहत, ब्याज दर में की बड़ी कटौती

रेपो दर में कटौती के बाद PNB ने होम और ऑटो लोन लेने वाले ग्राहकों को कम EMI का फायदा मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए होम और ऑटो लोन की ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है. यह निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर में की गई बड़ी कटौती के तुरंत बाद आया है. अब बैंक से लोन लेना सस्ता हो जाएगा, जिससे ग्राहकों की मासिक किस्तों (EMI) पर सीधा असर पड़ेगा.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पीएनबी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा, "हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए बहुत अच्छी खबर है. हमने आपकी EMI को और अधिक सस्ता बना दिया है." बैंक ने बताया कि 9 जून 2025 से प्रभावी रूप से रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 0.50% कम किया गया है.

इस बदलाव के बाद अब पीएनबी का होम लोन 7.45 प्रतिशत वार्षिक दर से शुरू होगा, जबकि ऑटो लोन की नई दर 7.8 प्रतिशत से शुरू होगी. यह कटौती बैंक के रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) में की गई संशोधन का परिणाम है.

आरबीआई ने रेपो दर घटाकर दी राहत

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल ही में रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर उसे 5.5 प्रतिशत कर दिया है. फरवरी 2025 से अब तक यह कुल एक प्रतिशत की कटौती हो चुकी है. इससे पहले रेपो दर 6.5 प्रतिशत थी. ताजा कटौती के साथ यह दर पिछले तीन वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है.

आर्थिक वृद्धि में तेजी की उम्मीद

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ब्याज दरों में इस तरह की कटौती से देश की आर्थिक वृद्धि को रफ्तार मिलेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का पूर्ण असर वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में देखने को मिलेगा. गवर्नर मल्होत्रा ने मुद्रास्फीति को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए. उन्होंने कहा कि आरबीआई ने मूल्यवृद्धि के खिलाफ चल रही लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

20 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

3 days ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया पहला SIF, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति पर दांव

SEBI की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड श्रेणी में अब कोटक की एंट्री भी हो गई है, निवेशकों के लिए 15 से 29 जून तक NFO खुला रहेगा.

1 week ago

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI ला रहा 'किल स्विच', एक क्लिक में रुक जाएंगे खाते से सभी ट्रांजैक्शन

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे को देखते हुए RBI लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

30-May-2026


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

17 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

15 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

16 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

19 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

15 hours ago