होम / पर्सनल फाइनेंस / PhonePe ने लॉन्च किया 59 रुपये में डेंगू और मलेरिया के लिए बीमा प्लान, सालभर की सुरक्षा

PhonePe ने लॉन्च किया 59 रुपये में डेंगू और मलेरिया के लिए बीमा प्लान, सालभर की सुरक्षा

फोनपे (phonepe) ने मंगलवार को डेंगू और मलेरिया के लिए एक नया और किफायती बीमा प्लान लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत सिर्फ 59 रुपये प्रति वर्ष से होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

PhonePe एक डिजिटल पेमेंट ऐप है, जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. ऑनलाइन पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, पैसे ट्रांसफर करने समेत कई कामों के लिए फोनपे का यूज किया जाता है. फोनपे अब अपनी सर्विसिस को बढ़ा रहा है. PhonePe ने एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है जो कम कीमत में कई बीमारियों से सुरक्षा देता है. यह प्लान यूजर्स को मेडिकल कवर उपलब्ध कराता है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 59 रुपये सालाना है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

इन बीमारियों से मिलेगा कवर

यह प्लान 10 से अधिक बीमारियों को कवर करता है, जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, टाइफाइड, पल्मोनरी ट्यूबरक्लोसिस और मेनिन्जाइटिस. इसमें अस्पताल में भर्ती, टेस्ट और आईसीयू में इलाज का खर्च भी शामिल है. अन्य बीमा योजनाओं की तरह यह प्लान केवल मानसून तक सीमित नहीं है. यह साल भर सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे फोनपे उपयोगकर्ता किसी भी समय बीमा का लाभ ले सकते हैं.

इंश्योरेंस प्लान की खास बात 

इस इंश्योरेंस प्लान की खास बात यह है कि यह साल भर के लिए है. आपको हर सीजन में अलग से बीमा खरीदने की जरूरत नहीं है. आप इस इंश्योरेंस को PhonePe ऐप पर ही खरीद सकते हैं और क्लेम भी ऐप से ही कर सकते हैं. यह पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस है. इससे यूजर्स को आसानी होगी. PhonePe के सीईओ विशाल गुप्ता ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को बीमा की सुविधा मिले. इस योजना से लोगों को महंगे इलाज के खर्च से बचने में मदद मिलेगी.

कैसे खरीदें ये इंश्योरेंस प्लान 

इस इंश्योरेंस प्लान में हॉस्पिटलाइजेशन यानी हॉस्पिटल में भर्ती होना, जांच के खर्च और आईसीयू में रहने के खर्च का कवर मिलता है. यह योजना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनके पास पहले से ही कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस है. इस बीमा को खरीदना बहुत आसान है. आपको बस PhonePe ऐप में Insurance सेक्शन में जाना है, Dengue & Malaria प्लान चुनना है, डिटेल्स चेक करनी है, और पेमेंट कर देना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago