होम / पर्सनल फाइनेंस / आज से खुल गया PGIM का म्यूचुअल फंड, जानिए क्या हैं इसमें निवश करने के फायदे?

आज से खुल गया PGIM का म्यूचुअल फंड, जानिए क्या हैं इसमें निवश करने के फायदे?

PGIM इंडिया हेल्थ केयर फंड में जो आप निवेश करेंगे उसमें से फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में मिनिमम 80 प्रतिशत इंवेस्ट किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो येखबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, PGIM India Mutual Fund ने पीजीआईएम इंडिया हेल्थ केयर फंड (PGIM India Health Care Fund) लॉन्च किया है. ये हेल्थकेयर और फार्मास्युटिकल कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है. इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके आप अपनी हेल्थ और वेल्थ दोनों को सिक्योर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस फंड में आप कब तक निवेश कर सकते हैं और इसमें निवेश करके आपको कितना फायदा होगा?

3 दिसंबर तक कर सकते हैं निवेश

बता दें, पीजीआईएम इंडिया हेल्थ केयर फंड निवेश के लिए 19 नवंबर से ओपन हो गया है और इसमें आप 3 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं. वहीं, ये हेल्थकेयर फंड स्कीम 11 दिसंबर से सेल और बाय के लिए लगातार ओपन रहेगी.

हेल्थ केयर म्यूचुअल फंड में निवेश के फायदे
PGIM इंडिया हेल्थ केयर फंड में निवेश करने से आपकी वेल्थ और हेल्थ दोनों ही बेहतर होगी. दरअसल भारत का हेल्थ सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है और देश में हेल्थ टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है. हेल्थ टूरिज्म में विदेशी भारत में आकर अपना इलाज कराते हैं. ऐसे में PGIM इंडिया हेल्थ केयर फंड में निवेश करने अपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. PGIM इंडिया हेल्थ केयर फंड में जो आप निवेश करेंगे उसमें से फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में मिनिमम 80 प्रतिशत इंवेस्ट किया जाएगा. वहीं मनी मार्केट में 20 प्रतिशत,आरईआईटी और इनविट्स में 10 प्रतिशत और ओवरसीज ईटीएफ सहित फॉरेन सिक्योरिटी में 20 प्रतिशत तक अधिकतम निवेश करेगी.

NFO में इतना कर सकते हैं निवेश
PGIM इंडिया हेल्थ केयर फंड में आप इनीशियल परचेज में कम से कम 5000 रुपये शुरुआत में इंवेस्ट कर सकते हैं और इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में. वहीं इस फंड में एडिशनल परचेज करते हैं तो आपको कम से कम 1000 रुपये इंवेस्ट करने होंगे. अगर आप म्यूचुअल फंड से पैसा निकालते हैं यानी रिडेम्पशन करते हैं तो वो भी 1000 रुपये और 1 रुपये के मल्टीपल में या अकाउंट बैलेंस जो भी कम हो में कर सकते हैं. SIP के लिए कम से कम 5 किस्त और हर किस्त कम से कम 1000 रुपये की राशि की होगी. PGIM इंडिया हेल्थ केयर फंड में इंवेस्टमेंट 90 दिनों के लिए लॉक रहेगा, फिर भी अगर आप यूनिट्स के आवंटन की तारीख के 90 दिनों के भीतर इंवेस्टमेंट निकालते हैं तो 0.50 प्रतिशत और यूनिट्स के आवंटन की तारीख के 90 दिनों के बाद इंवेस्टमेंट निकालते हैं तो आपको शून्य एग्जिट लोड देना होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago