होम / पर्सनल फाइनेंस / मुश्किलों में घिरे Paytm ने फेमा को लेकर कही ये बात, खबर पढ़ें और जानें क्या है पूरा मामला

मुश्किलों में घिरे Paytm ने फेमा को लेकर कही ये बात, खबर पढ़ें और जानें क्या है पूरा मामला

ED के सवालों से घिरा Paytm, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग रिव्यू बोर्ड (एफआरआरबी) paytm मुद्दे पर कर सकता है कार्रवाई

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लघंन को लेकर हाल में ED के सवालों से घिरे Paytm पेमेंट्स बैंक ने अपने बचाव में कहा है कि उसने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम ( फेमा) का कोई उल्लंघन नहीं किया है. उसके पास विदेशी प्रेषण लाइसेंस नहीं है. उधर, ED ने RBI से उन सभी  कंपनियों और व्यक्तियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा, जिन्होंने Paytm पेमेंट्स बैंक के अलावा अन्य प्लेटफार्मों पर फेमा मानदंडों का उल्लंघन किया है. 

Paytm ने कही क्‍या बात? 

ED की चपेट में आए Paytm पेमेंट्स बैंक ने कथित तौर पर प्रवर्तन निदेशालय को बताया है  कि उनके द्वारा फेमा का उल्लंघन करने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि उसके पास बाहरी विदेशी प्रेषण के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं है. द इकोनामिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार,  ED ने दावे को सत्यापित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को एक पत्र लिखा था. इस बीच, यह एजेंसी Paytm की भुगतान इकाई का उपयोग करने वाली संस्थाओं द्वारा फेमा के कथित उल्लंघन की संबंध में आरबीआई द्वारा अतिरिक्त डेटा एकत्र किया गया है.सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शुरुआत में Paytm पेमेंट्स बैंक द्वारा फेमा उल्लंघन से संबंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है. Paytm ने कहा है कि एडी-II लाइसेंस RBI द्वारा कभी जारी नहीं किया गया था. इसके बाद ED ने RBI से उन कंपनियों और व्यक्तियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है  जिन्होंने Paytm पेमेंट्स बैंक के अलावा अन्य प्लेटफार्मों पर फेमा मानदंडों का उल्लंघन किया है.

इस मामले में क्‍या बोले रंजीत अग्रवाल? 

 इस बीच रविवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि फाइनेंशियल रिपोर्टिंग रिव्यू बोर्ड (एफआरआरबी) निकट भविष्य में फिनटेक फर्म के मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकता है. अभी तक उन्होंने इस पर (Paytm मुद्दे पर) विचार नहीं किया है, लेकिन भविष्य में जल्द ही एफआरआरबी की बोर्ड बैठक होगी और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. फिलहाल उन्होंने इस मामले पर कुछ भी निर्णय नहीं लिया है. रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि वह इस मामले में काफी चिंतित हैं. बता दें, RBI ने 31 जनवरी को Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वालेट व फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा व टाप अप स्वीकार न करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद बैंक को सेवाएं जारी रखने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया गया था. अब यह सेवाएं 15 मार्च तक के लिए जारी हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

1 day ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

4 days ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया पहला SIF, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति पर दांव

SEBI की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड श्रेणी में अब कोटक की एंट्री भी हो गई है, निवेशकों के लिए 15 से 29 जून तक NFO खुला रहेगा.

1 week ago

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI ला रहा 'किल स्विच', एक क्लिक में रुक जाएंगे खाते से सभी ट्रांजैक्शन

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे को देखते हुए RBI लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

30-May-2026


बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

7 hours ago

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

2 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

2 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

4 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

6 hours ago