होम / पर्सनल फाइनेंस / Jio-BlackRock Flexi Cap Fund में दोबारा निवेश का मौका, जानिए इसमें निवेश के फायदे

Jio-BlackRock Flexi Cap Fund में दोबारा निवेश का मौका, जानिए इसमें निवेश के फायदे

यह भारत का पहला AI और मानव विशेषज्ञता से संचालित फंड है, जो लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में संतुलित निवेश कर दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय निवेशकों के बीच चर्चित जियो ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड (Jio Blackrock Flexi Cap Fund) एक बार फिर चर्चा में है. न्यू फंड ऑफर (NFO) के दौरान इस फंड ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन कई निवेशक इसमें निवेश करने से चूक गए थे. ऐसे निवेशकों के लिए अब एक खुशखबरी है, दरअसल यह फंड 17 अक्टूबर 2025 से दोबारा निवेश के लिए खुलने जा रहा है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

निवेशकों के लिए बड़ी राहत

फंड हाउस ने बताया कि यूनिट्स के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अक्टूबर से निवेशक इस फंड में फिर से निवेश कर सकेंगे. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका मतलब है कि निवेशक इसमें कभी भी पैसा लगा सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार निकाल भी सकते हैं. पहले इसका NFO 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक खुला था, जिसके दौरान भारी निवेश देखने को मिला था.

NFO और नए निवेश में फर्क

NFO के दौरान निवेशकों को 10 रुपये प्रति यूनिट की तय कीमत पर निवेश का मौका मिला था लेकिन अब जब यह फंड दोबारा खुलेगा, तो निवेश नेट एसेट वैल्यू (NAV) पर होगा. यानी, आप जिस दिन निवेश करेंगे, उस दिन के बाजार बंद होने के बाद तय हुई NAV के आधार पर यूनिट्स मिलेंगी. निवेशक इसमें SIP (Systematic Investment Plan) या लंपसम (Lumpsum) दोनों तरीकों से निवेश कर सकते हैं. SIP में हर महीने तय राशि निवेश की जा सकती है, जबकि लंपसम में एक बार में बड़ी रकम लगाई जा सकती है.

भारत का पहला AI-ह्यूमन मैनेज्ड फंड

जियो ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड भारत का पहला ऐसा फंड है जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अनुभवी फंड मैनेजरों की टीम मिलकर प्रबंधित करती है. यह फंड ब्लैकरॉक के विश्व प्रसिद्ध ‘सिस्टेमैटिक एक्टिव इक्विटी (SAE)’ दृष्टिकोण और ‘अलादीन (Aladdin)’ प्लेटफॉर्म की तकनीक का उपयोग करता है. इस तकनीकी और मानव विशेषज्ञता के संयोजन का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर पोर्टफोलियो विविधता और दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि प्रदान करना है। फंड में *लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों* में संतुलित निवेश किया जाएगा.

क्यों है यह फंड खास

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक का यह संयुक्त उपक्रम भारतीय निवेश क्षेत्र में तकनीक आधारित निवेश की नई दिशा दिखा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह फंड लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो विविध और स्मार्ट पोर्टफोलियो की तलाश में हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago