होम / पर्सनल फाइनेंस / आयकर विभाग ने दी खुशखबरी, जानिए क्या है पूरा मामला?

आयकर विभाग ने दी खुशखबरी, जानिए क्या है पूरा मामला?

ITR फाइल करने के आखिरी महीने यानी, जुलाई 2023 के दौरान 5.41 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में ITR फाइलिंग का मुद्दा इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने एक बेहद शानदार खबर साझा की है. आयकर विभाग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार अप्रैल से जून के बीच फाइल किए गए ITR की संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है. 

31 जुलाई थी अंतिम तिथि
दरअसल, भारत में आय कर (Income Tax) और ITR फाइलिंग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोग अब जागरूक हो रहे हैं और समय से पहले ही अपने आय कर यानी इनकम टैक्स का भुगतान कर ITR फाइल कर रहे हैं. यही वजह है कि अप्रैल से जून 2023 के बीच फाइल किए गए ITR की संख्या 1.36 लाख करोड़ पर पहुंच गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान आय प्राप्त करने वाले लोगों के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी. 

ITR फाइलिंग में हुई वृद्धि
इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि ऐसे लोग जो अपने अकाउंट को ऑडिट नहीं करवाना चाहते, उनके लिए भी ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तय की गई थी. ITR फाइल करने के आखिरी महीने यानी, जुलाई 2023 के दौरान 5.41 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए गए थे. इसकी बदौलत महीना खत्म होने तक फाइल होने वाले कुल ITR की संख्या बढ़कर 6.77 करोड़ पर पहुंच गई थी. आयकर विभाग के ई-पोर्टल पर मौजूद ITR फाइलिंग के डेटा को देखें तो पता चलता है कि अप्रैल-जून 2022-23 के बीच फाइल किए गए ITR की कुल संख्या 70.34 लाख करोड़ थी जबकि अप्रैल-जून 2023-24 के बीच यह संख्या बढ़कर 1.36 लाख करोड़ पर पहुंच गई. 

क्या है वृद्धि की वजह?
आयकर विभाग का कहना है कि लगातार चलाये गए सोशल मीडिया कैम्पेन और लोगों को भेजे गए ई-मेलों और SMS की बदौलत ही AY (Assessment Year) 2023-24 के दौरान फाइल किए गए ITR की संख्या में यह वृद्धि और समय से पहले ही ITR की फाइलिंग देखने को मिली है. 
 

यह भी पढ़ें: इस IPO के सब्सक्रिप्शन में आया 71% का उछाल! आपको पता है कंपनी का नाम?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago