होम / पर्सनल फाइनेंस / अब ई-वॉलेट में कर सकेंगे PF ट्रांसफर, जनिए किन कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा?

अब ई-वॉलेट में कर सकेंगे PF ट्रांसफर, जनिए किन कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा?

सेवानिवृत्ति कोष निकाय, ईपीएफओ और ईएसआईसी के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार बहुत जल्द कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जमा होने वाले प्रोविडेंट फंड (PF) को ATM से विड्रॉल करने की सुविधा देने जा रही है. इस सुविधा में कर्मचारी किसी भी बैंक के ATM में जाकर अपना पीएफ अमाउंट विड्रॉल कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार ATM से प्रोविडेंट फंड विड्रॉल करने की सुविधा 2025 के शुरू में अनाउंस की जा सकती है. इसके अलावा जल्द ही सरकार ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कर्मचारियों को उनका फंड ई-वॉलेट में ट्रांसफर करने की सुविधा भी दे सकती है. इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. तो आइए इस सुविधा के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

ई-वॉलेट में ट्रांसफर होगा फंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेवानिवृत्ति कोष निकाय, ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की त्वरित निकासी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, यह बीमाकृत व्यक्ति, एक योगदानकर्ता के लिए बहुत रुचि का क्षेत्र है कि वह अपना पैसा अधिक आसानी से किस तरह निकाल सकता है.

आरबीआई और बैकर्स के साथ बातचीत शुरू

डावरा ने कहा कि स्वतः निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा बैंक खाते में जाता है और अंशधारक इस राशि को बैंक खाते से किसी भी एटीएम के जरिये निकालने में सक्षम हैं. पर्यटन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आईं डावरा ने कहा, अब आप इस बारे में बात कर रहे हैं कि दावा सीधे वॉलेट में कैसे जा सकता है, तो फिर हमें कोई व्यवस्था बनानी होगी. इसके लिए हमने बैंकरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. हम इस बारे में एक योजना भी बनाने जा रहे हैं कि हम इसे व्यावहारिक रूप से किस तरह अंजाम दे सकते हैं. उन्होंने कहा, हम इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से संपर्क कर रहे हैं और हम बहुत जल्द ही एक योजना तैयार कर लेंगे.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago