होम / पर्सनल फाइनेंस / अब केवल 250 रुपये से भी शुरू कर सकेंगे SIP, ये कंपनी कर रही लॉन्च की तैयारी...

अब केवल 250 रुपये से भी शुरू कर सकेंगे SIP, ये कंपनी कर रही लॉन्च की तैयारी...

SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने छोटे निवेशकों के लिए अच्छी खबर दी है. दरअसल, जल्दी ही 250 रुपये की SIP लॉन्च होने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप म्यूचुअल फंड सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, अब तक म्यूचुअल फंड में कम से कम 500 रुपये महीने वाली ही एसआईपी उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही निवेशकों को 250 रुपये की एसआईपी में निवेश का विकल्प भी मिलेगा. इसे लेकर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने एक जानकारी साझा की है. तो आइए जानते हैं सेबी चेयरपर्सन ने क्या कहा है?

250 वाली एसआईपी से छोटे निवेशकों को भी होगा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने जानकारी दी है कि 250 रुपये की एसआईपी बहुत जल्द हकीकत बनेगी, जो व्यक्ति चाहे वो इसमें आसानी से निवेश कर सकता है. अभी कोई व्यक्ति 500 रुपये से म्यूचुअल फंड की एसआईपी शुरू कर सकता है, लेकिन अब इससे भी कम यानी 250 रुपये प्रति माह एसआईपी के साथ आप निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इस एसआईपी का छोटे निवेशकों को बहुत फायदा होगा. 

ये कंपनी लॉन्च करेगी 250 रुपये वाली एसआईपी
माधवी पुरी बुच ने कहा कि निवेशक जल्द ही 250 रुपये प्रति माह से एसआईपी में निवेश शुरू कर सकेंगे. आदित्य बिड़ला सन लाइन म्यूचुअल फंड देश में इस तरह का पहला एसआईपी लॉन्च करने की तैयारी में है. आपको बता दें, 250 रुपये वाली एसआईपी काफी समय से चर्चा में है. माधबी पुरी बुच बीते कुछ समय से म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री के साथ इस दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने इस बारे में इस साल कई मौकों पर इसका जिक्र भी किया है.

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड 
पिछले 3 साल और 5 साल में फंड का सालाना रिटर्न लगभग 6.08 प्रतिशत और 5.35 प्रतिशत रहा है. आदित्य बिड़ला सन लाइफ लिक्विड फंड आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की डेट श्रेणी में आता है. बता दें, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की स्थापना 1994 में ABCL और सन लाइफ AMC के बीच संयुक्त रूप से की गई थी और यह आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के लिए प्रमुख इन्वेस्टमेंट मैनेजर है.

इसे भी पढ़ें-कार खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, इतनी सस्ती हो गई मारुति की कारें!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

26 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

47 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

33 minutes ago