होम / पर्सनल फाइनेंस / अब सिर्फ दो दिन में ही कैंसल हो जाएगी SIP, SEBI ने किए Mutual Fund में कई बदलाव

अब सिर्फ दो दिन में ही कैंसल हो जाएगी SIP, SEBI ने किए Mutual Fund में कई बदलाव

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने Mutual Fund से जुड़े नियमों में कई बदलाव किए हैं, इसी के तहत अब दो वर्किंग डे में ही आपकी SIP भी कैंसल हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप म्यूचुअल फंड में अपनी SIP बंद कराना चाहते हैं, तो इसके लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पहले इसमें 10 दिन का समय लगता था, लेकिन अब दो वर्किंग डे में यह काम हो जाएगा. मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने इसमें काफी बदलाव किया है. ये नया नियम 1 दिसंबर, 2024 से लागू हो गया है. सेबी ने एसआईपी कैंसल कराने की प्रक्रिया में बदलाव किया है, तो आइए आपको इस बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं?

SEBI ने ये नया नियम सभी म्यूचुअल फंड कंपनी के लिए अनिवार्य कर दिया है. SEBI ने SIP कैंसल करने के लिए समयसीमा घटाकर दो वर्किंग डे (T+2) कर दी है। यह नियम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के SIP पर लागू होता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो SEBI का ये कदम बहुत अच्छा है. आम तौर पर लोग किसी आर्थिक परेशानी या और किसी अन्य वजह से SIP की किश्त उसके तय तारीख के करीब ही कैंसल कराते हैं. अगर SIP ट्रिंगर हो गया और अकाउंट में पर्याप्त पैसे नहीं हैं, तो कस्टमर को ECS return या मैंडेट रिटर्न चार्जेस देने पड़ते थे. अब तकरीबन ये समस्या हल हो गई है.

अब फंड हाउस को करना होगा ये काम

पहले SIP कैंसल करने के लिए 10 दिन पहले आवेदन करने का नियम था. इतने दिन पहले अपने बैंक खाते की स्थिति का अनुमान लगाना कठिन होता था. ऐसे में किस्त बाउंस होने की स्थिति में अधिकतर लोगों को हर्जाना भरना पड़ता था. सभी AMCs/RTAs को पहली बार SIP के नाकाम होने पर निवेशक को एक मेसेज भेजना होगा. इसमें बताया जाएगा कि अगर लगातार 3 बार डेबिट नाकाम होता है तो SIP बंद हो जाएगा. SIP कैंसल होने के बाद एक और मेसेज भेजकर निवेशक को इसकी सूचना देनी होगी. इसके अलावा फंड हाउस को यह सुनिश्चित करना होगा कि SIP रजिस्टर करने के साथ निवेशकों को सक्रिय SIP को कैंसल करने का विकल्प भी प्रदान करें.

SIP रद्द करने के बताने कारण

सभी AMCs को यह भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि AMC की वेबसाइट और उनके संबंधित RTA की वेबसाइट पर SIP को कैंसल करने की सुविधा उपलब्ध हो, चाहे ऐसे SIP का रजिस्ट्रेशन कहीं से भी हुआ हो. सभी AMCs को SIP को समय से पहले रद्द करने के दौरान टिप्पणी करने का विकल्प देना होगा. पैसे की कमी, स्कीम का अच्छा प्रदर्शन न होना, सर्विस संबंधी समस्या, लोड में बदलाव, दूसरी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, फंड मैनेजर में बदलाव टारगेट हासिल और अन्य कारण बता सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago