होम / पर्सनल फाइनेंस / अब ATM से निकलेगा PF का पैसा, जनिए कब मिलेगी आपको ये सुविधा? 

अब ATM से निकलेगा PF का पैसा, जनिए कब मिलेगी आपको ये सुविधा? 

ATM से PF विड्रॉल करने से पहले आपको अपने PF अकाउंट को बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा. इसके बाद एटीएम से PF अकाउंट का पैसा निकाला जा सकेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपको भी अपने पीएफ (Provident Fund) का पैसा निकलवाने में दिक्कत होती है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, अब जल्द ही आप ATM मशीन से अपने EPFO अकाउंट से प्रोविडेंट फंड (PF) को निकाल सकेंगे. इसके लिए आपको किसी भी तरह की परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी. बता दें फिलहाल अगर किसी कर्मचारी को अपने EPFO अकाउंट से PF निकालना हो तो उसे इसको पूरा करने में 15 से 30 दिन तक लग जाते हैं. इतना समय इसलिए लगता है क्योंकि अभी पीएफ निकालने की रिक्वेस्ट जनरेट करनी होती है, फिर फील्ड ऑफिसर इसे अप्रूव करता है, जिसके बाद आपका पीएफ का पैसा अकाउंट में आता है. तो आइए जानते हैं ये सिस्टम कैसे काम करेगा और आपको इसका लाभ कब से मिलना शुरू होगा?

अगले साल शुरू हो जाएगी ये सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ATM मशीन से PF विड्रॉल करने के लिए श्रम मंत्रालय EPFO सिस्टम को अपडेट कर रहा है, जिसके बाद पीएफ क्लेम तुरंत सेटल होगा और कोई भी EPFO धारक बैंक ATM से अपना प्रोविडेंट फंड आसानी से निकाल सकेगा. बता दें देशभर में इस समय 78 लाख EPFO खाताधारक हैं और इन सभी के लिए ATM मशीन से पीएफ विड्रॉल करने की सुविधा अगले साल में शुरू हो जाएगी.

पैसा निकालने के लिए करना होगा ये काम

ATM से पीएफ विड्रॉल करने से पहले आपको अपने पीएम अकाउंट को बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा. इसके बाद एटीएम से PF अकाउंट का पैसा निकाला जा सकेगा. EPFO अकाउंट को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए आपको EPFO की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा. जहां आपको बैंक अकाउंट से EPFO अकाउंट लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा.

अभी है PF निकालने का ये सिस्टम

अभी आपको अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए EPFO पोर्टल पर विजिट करना होता है. इसके बाद UAN और पासवर्ड से लॉग-इन करते हैं, फिर ऑनलाइन सर्विस में जाकर क्लेम का विकल्प चुनते हैं और ऑटो मोड सेटलमेंट पर क्लिक करते हैं. बैंक अकाउंट को वेरिफाई और अकाउंट का पासबुक या चेक अपलोड करना होता है


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago