होम / पर्सनल फाइनेंस / अब सस्ता हुआ होम लोन! RBI के फैसले के बाद SBI समेत कई बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

अब सस्ता हुआ होम लोन! RBI के फैसले के बाद SBI समेत कई बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

रेपो रेट में कटौती का लाभ आम जनता को सस्ते लोन के रूप में जरूर मिलेगा, लेकिन साथ ही सेविंग्स और फिक्स्ड डिपॉजिट में मिलने वाले रिटर्न में गिरावट का असर भी ग्राहकों को झेलना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद देश के बड़े बैंकों ने भी लोन की ब्याज दरों में कमी करनी शुरू कर दी है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई बैंकों ने अपने कर्ज उत्पादों की ब्याज दरें घटा दी हैं. इसका सीधा लाभ नए और मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि अब होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन लेना पहले की तुलना में सस्ता हो गया है. ये नई ब्याज दरें आज से लागू हो गई हैं. अगर आप घर लेने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको सस्ती दर पर होम लोन मिलेगा, तो आइए जानते हैं अब लोन कितना सस्ता हो गया है?

एसबीआई ने घटाई ब्याज दर   
एसबीआई ने होम लोन पर ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.25% की कटौती की है. इससे पुराने और नए, दोनों तरह के लोन लेने वालों को राहत मिलेगी. इस कटौती के बाद एसबीआई का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 8.25% रह गया है. वहीं, एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग रेट (EBLR) 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद 8.65% रह गई है. इस कटौती के बाद एसबीआई के मौजूदा और नए उधार लेने वाले ग्राहकों दोनों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा. नई ब्याज दरें आज यानी 15 अप्रैल से लागू हो गई हैं.

अन्य बैंकों ने भी घटाई दरें  
एसबीआई के अलावा बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी होम लोन की दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, अब उसका होम लोन 7.90% की दर पर मिलेगा, जो ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगा. वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी दर को 9.05% से घटाकर 8.80% कर दिया है. ये सभी दरें पहले ही लागू की जा चुकी हैं.

जमा पर ब्याज दर में भी कटौती  
जहां एक ओर लोन सस्ते हुए हैं, वहीं ग्राहकों को जमा रकम पर कम रिटर्न मिलेगा. एसबीआई और एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंकों ने सेविंग अकाउंट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटा दी हैं. एसबीआई ने 0.10% से 0.25% तक की कटौती की है, जबकि एचडीएफसी बैंक ने बचत खाते की ब्याज दर घटाकर 2.75% कर दी है, जो निजी बैंकों में सबसे कम मानी जा रही है.

RBI ने दो बार की है कटौती  
पिछले दो महीनों में भारतीय रिजर्व बैंक ने दो बार रेपो रेट में कटौती की है. फरवरी में पहली बार 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद रेपो रेट 6.25% हो गया था. हाल ही में की गई दूसरी कटौती के बाद यह और घटकर 6% पर आ गया है. रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है, और इसमें बदलाव का सीधा असर लोन की दरों पर पड़ता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago