होम / पर्सनल फाइनेंस / 4 सालों में 20,000% उछला ये शेयर, इन्वेस्टर्स को दिए छप्परफाड़ रिटर्न्स!

4 सालों में 20,000% उछला ये शेयर, इन्वेस्टर्स को दिए छप्परफाड़ रिटर्न्स!

पिछले चार सालों के दौरान जिन इन्वेस्टर्स ने इस स्टॉक में इन्वेस्ट किया था उनके लिए यह स्टॉक काफी फायदेमंद साबित हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी बात शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने की आती है तो ज्यादातर लोग किसी ऐसे स्टॉक में इन्वेस्ट करना चाहते हैं जो उन्हें कम समय में बेहतर रिटर्न्स प्रदान सकें. ऐसे स्टॉक्स में इन्वेस्ट करना बहुत ज्यादा रिस्की होता है और कई बार लोग ऐसे स्टॉक्स में भी इन्वेस्ट करने के बारे में विचार करते हैं जिन्होंने थोड़े लंबे समय में ही सही लेकिन अपनी वैल्यू के प्रति काफी बेहतर रिटर्न्स प्रदान किए हों. मल्टीबैगर शेयर्स भी इसी प्रकार के शेयर्स होते हैं. 

इतने पैसे करते इन्वेस्ट तो बन जाते करोड़पति
मार्केट में आज भी काफी ज्यादा मजबूती देखने को मिली है और इसी मजबूती के बीच आज Authum (Authum Investment & Infrastructure) नाम की NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) के शेयर्स में आज थोड़ी-बहुत तेजी ही देखने को मिली है.  हालांकि पिछले चार सालों के दौरान जिन इन्वेस्टर्स ने इस स्टॉक में इन्वेस्ट किया था उनके लिए यह स्टॉक काफी फायदेमंद साबित हुआ है. इतना ही नहीं, अगर आज से चार सालों पहले किसी व्यक्ति ने इस स्टॉक में 48 हजार रूपए इन्वेस्ट किए होते तो आज वो करोड़पति बन गया होता. 

4 सालों में हुई 20,000% की बढ़ोत्तरी 
इस शेयर की शुरुआत मात्र 1 रूपए प्रति शेयर से हुई थी लेकिन चार सालों के बाद आज इस शेयर की कीमत उछलकर 325 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गयी है. इसके साथ ही शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान आज भी इस शेयर में 0.12% की बढ़त देखने को मिली थी जिसके बाद इस शेयर की कीमत 325 रूपए पर दर्ज की गई थी. 18 मार्च 2019 को Authum के शेयर मात्र 1.55 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर मिल रहे थे और 20,868% की बढ़ोत्तरी के बाद आज 4 सालों के बाद इन शेयरों की कीमत 325 रूपए पर पहुंच गया है. 

एक साल में इतना उछला शेयर
Authum के शेयरों ने अपने इन्वेस्टर्स को सिर्फ लॉन्ग-टर्म में ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न्स प्रदान किए हैं. पिछले साल जून के महीने में यह शेयर 134 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर था और एक साल के दौरान 147% उछलकर 331 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच चुका है. Authum सिक्योरिटीज एक NBFC है और यह कंपनी, शेयर्स के साथ-साथ सिक्योरिटीज में भी इन्वेस्ट करती है.
 

यह भी पढ़ें: Flight OverBook होने की वजह से नहीं कर पाए यात्रा? इस तरह मिलेगा मुआवजा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago