होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger Stock: 6800% के रिटर्न्स, 69 गुना बढ़ाई इन्वेस्टर्स की संपत्ति!

Multibagger Stock: 6800% के रिटर्न्स, 69 गुना बढ़ाई इन्वेस्टर्स की संपत्ति!

इस स्मॉल कैप कंपनी पर ‘एक्युमुलेट रेटिंग’ के साथ कवरेज की गई है और इस स्टॉक के लिए 738 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ समय से स्मॉल कैप कंपनियों के स्टॉक्स ने अपने इन्वेस्टर्स को काफी अच्छे रिटर्न्स दिए हैं और कुछ स्मॉल-कैप कंपनियों के स्टॉक्स तो मल्टीबैगर की श्रेणी में भी पहुंच गए हैं. इलेक्ट्रिक बसें बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी Olectra Greentech में इस वक्त बिकवाली का माहौल बना हुआ है लेकिन फिर भी इस स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट्स काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. 

Olectra Green और बुलिश एक्सपर्ट्स
Olectra Green के स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश बने हुए हैं और उन्हें इस स्टॉक से काफी उम्मीदें भी हैं. ब्रोकरेज फर्म जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस स्मॉल कैप कंपनी पर ‘एक्युमुलेट रेटिंग’ के साथ कवरेज की है और इस स्टॉक के लिए 738 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की है. पिछले 10 सालों के दौरान इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 6800% के रिटर्न्स दिए हैं. 25 अप्रैल 2013 में इस स्टॉक के शेयरों की कीमत 9.51 रुपये प्रति शेयर हुआ करती थी. 

इस वक्त कितना रिटर्न दे सकता है स्टॉक?
इस वक्त कंपनी की मार्केट वैल्यू को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यह शेयर्स इन्वेस्टर्स को 10% तक के रिटर्न्स दे सकते हैं. हाल ही में 1% की गिरावट के बाद BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर इस स्टॉक के शेयर्स की कीमत 653.05 रुपये प्रति शेयर थी. पिछले एक हफ्ते के दौरान इस स्टॉक की कीमत में लगभग 5% जितनी गिरावट देखने को मिली है. लेकिन अगर बात पिछले एक दशक की करें तो इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स की संपत्ति को लगभग 69 गुना बढ़ा दिया है. 

क्या है ब्रोकरेज की राय?
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में रिसर्च एनालिस्ट के पद पर काम करने वाले साजी जॉन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि, सरकार द्वारा देश में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्लान्स को बढ़ावा देने की वजह से आने वाले समय में कंपनी को बहुत ज्यादा फायदा हो सकता है. इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक और क्षमता के बढ़ने को लेकर भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. इन्हीं सब कारणों को ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक के टारगेट प्राइस को 738 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर तय किया गया है.

क्या करती है Olectra Green? 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Olectra Green प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिक बसों और कंपोजिट पॉलीमर इन्सुलेटर का निर्माण करती है. दरअसल Olectra Green मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी है और पिछले साल Olectra Green को मुंबई स्थित BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) से अपना सबसे बड़ा ऑर्डर मिला था. BEST ने कंपनी के साथ 2,100 इलेक्ट्रिक बसें बनाने के लिए 3,675 करोड़ रुपयों की एक डील तय की थी. 
 

यह भी पढ़ें: आखिर उम्मीदों के अनुरूप क्यों नहीं आ रहे IT कंपनियों के तिमाही नतीजे?

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago