होम / पर्सनल फाइनेंस / MSME Day Special: लाखों कर्मचारियों में बढ़ रहा है इंश्‍योरेंस का दायरा, इतना हुआ कवर 

MSME Day Special: लाखों कर्मचारियों में बढ़ रहा है इंश्‍योरेंस का दायरा, इतना हुआ कवर 

MSME सेक्‍टर में पिछले कुछ समय में इंश्‍योरेंस लेने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की बात हो या लायबिलिटी की बात हो सभी कंपनियां इंश्‍योरेंस ले रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के एक बड़े मध्‍यवर्गीय और उससे नीचे के तपके के परिवारों को रोजगार मुहैया कराने वाले MSME (Micro, Small And Medium Entrepreneur)  सेक्‍टर में आज करोड़ों लोग काम कर रहे हैं. इस सेक्‍टर में बीते 10 सालों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. विशेषतौर से सरकार की ओर से इस सेक्‍टर को मेन स्‍ट्रीम में लाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं. इसी का नतीजा है कि कभी इंश्‍योरेंस से अलग रहने वाले इस सेक्‍टर में अब कर्मचारी इसे ले रहे हैं. पॉलिसीबाजार फॉर बिजनेस का सर्वे बता रहा है कि इंश्‍योरेंस को लेकर होने वाली पूछताछ में जहां 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर इसके बिजनेस में 65 से 70 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. 

इन वजहों से ये सेक्‍टर ले रहे हैं इंश्‍योरेंस 
MSME सेक्‍टर में जहां इंडस्‍ट्री को चलाने वाले उद्यमियों के बीच इंश्‍योरेंस का चलन बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर अब इंडस्‍ट्री चलाने वाले कर्मचारियों के लिए भी इसे ले रहे हैं. यही नहीं कई और भी कारण हैं जिनके चलते अब इंडस्‍ट्री से जुड़े लोग इन इंश्‍योरेंस को ले रहे हैं. सर्वे बता रहा है कि इसके पीछे जो प्रमुख वजहें हैं उनमें- 

रिस्क रिडक्शन: सर्वे कह रहा है कि MSME सेक्‍टर की बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं और रेगुलेटरी परिवर्तनों के साथ, MSME व्यवसाय में रुकावट, लायबिलिटी और प्राकृतिक आपदाओं जैसे जोखिमों को कम करने के लिए बीमा के महत्व को तेजी से पहचान रहे हैं.

सरकारी पहल: पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) जैसी योजनाओं ने भी MSME के बीच जागरूकता और आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

वित्तीय प्रोत्साहन: कुछ बीमाकर्ता अनुरूप पैकेज और वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करते हैं, जिससे MSME के लिए बीमा अधिक सुलभ और आकर्षक हो जाता है.

सबसे ज्‍यादा इस बीमा को चुन रहा हैं MSME सेक्‍टर 
MSME द्वारा आम तौर पर चुने गए इंश्योरेंस के प्रकारों में जो इंश्‍योरेंस शामिल हैं उनमें अलग-अलग प्रकार के बीमा शामिल हैं. इनमें 

प्रॉपर्टी बीमा: आग, चोरी और क्षति जैसे जोखिमों के खिलाफ भौतिक संपत्तियों को कवर करता है.

लायबिलिटी बीमा: लापरवाही या दूसरों को हुए नुकसान के दावों से बचाता है.

स्वास्थ्य बीमा: कर्मचारियों के मेडिकल खर्चों के लिए कवरेज प्रदान करता है.

साइबर बीमा: साइबर खतरों और डेटा उल्लंघनों से बचाता है, जो आज के डिजिटल परिदृश्य में महत्वपूर्ण है.

MSME क्‍यों नहीं चुन रहे हैं बीमा?  
MSME सेक्‍टर में इसका प्रतिशत और न बढ़ने के कारणों को लेकर जब सर्वे में शामिल इंडस्‍ट्री होल्‍डर से बात की गई तो उन्‍होंने बीमा ना चुनने के पीछे जो वजह बताई उनमें-

 जागरूकता की कमी: कई MSME में अभी भी बीमा के लाभों और महत्व के बारे में जागरूकता की कमी है.

अनुमानित लागत: कुछ MSME बीमा प्रीमियम को एक अतिरिक्त वित्तीय बोझ के रूप में देखते हैं, खासकर चुनौतीपूर्ण आर्थिक समय के दौरान ऐसा देखा जाता है. 

उत्पादों की जटिलता: बीमा उत्पादों और प्रक्रियाओं की जटिलता MSME को कवरेज की खोज करने या उसका चयन करने से रोक सकती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

23 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

29 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago