होम / पर्सनल फाइनेंस / ICICI Prudential के इस म्यूचुअल फंड में कम रिस्क में ज्यादा मुनाफा, 2 दिसंबर तक है निवेश का मौका

ICICI Prudential के इस म्यूचुअल फंड में कम रिस्क में ज्यादा मुनाफा, 2 दिसंबर तक है निवेश का मौका

ICICI Prudential Mutual Fund ने इक्विटी मिनिमम वैरिएंस फंड नाम की एक नई स्कीम लॉन्च की है. ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप अपनी मेहनत की बचत को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं, जहां कम जोखिम और मुनाफा अधिक हो, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और प्रूडेंशियल पीएलसी (Prudential Plc) के ज्वाइंट वेंचर के रूप में स्थापित आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) ने इक्विटी मिनिमम वैरिएंस फंड ( Equity Minimum Variance Fund) नाम की एक नई स्कीम लॉन्च की है. यह स्कीम उन शेयरों में निवेश करती है, जिनमें उतार-चढ़ाव कम होता है और धीरे-धीरे मुनाफा बढ़ता है. यह स्कीम 18 नवंबर से शुरू हुई है और 2 दिसंबर तक खुली रहेगी. तो आइए जानते हैं आप इस स्कीम में कैसे और कितना निवेश कर सकते हैं?

सुरक्षित निवेश का विकल्प

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इक्विटी मिनिमम वैरिएंस फंड नाम का एक नया फंड लॉन्च किया है. यह स्कीम उन शेयरों में निवेश करती है, जिनमें उतार-चढ़ाव कम होता है और धीरे-धीरे मुनाफा बढ़ता है. यह स्कीम बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों (लार्ज-कैप) के ऐसे शेयरों पर ध्यान देती है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से कम प्रभावित होते हैं. हर शेयर का चुनाव बहुत सोच-समझकर किया जाता है, ताकि आपका पोर्टफोलियो स्थिर और मुनाफे वाला हो. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट के कार्यकारी निदेशक और मुख्य निवेश अधिकारी एस नरेन ने कहा, हमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी मिनिमम वैरिएंस फंड को पेश करते हुए खुशी हो रही है. शेयर बाजारों के उच्च मूल्यांकन के बीच कम अस्थिरता वाले स्टॉक्स को प्राथमिकता देकर इस योजना की शुरुआत हमारे रक्षात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है.भारत के अनुकूल संरचनात्मक और मैक्रोइकॉनॉमिक दृष्टिकोण का लाभ उठाने की दिशा में भी काम करती है.

किसके लिए है यह स्कीम?

अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं लेकिन ज्यादा जोखिम लेने से बचते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो लंबे समय में पूंजी में अच्छी वृद्धि चाहते हैं. साथी ही जो इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं लेकिन बाजार की उच्च अस्थिरता को लेकर चिंतित हैं. 

इतना मिल सकता है रिटर्न

आंकड़ों के अनुसार जब बाजार में कम उतार-चढ़ाव रहा है तब निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई ने 18.1 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर से निवेशकों को रिटर्न दिया है. इसी तरह से बाजार में जब कम उतार-चढ़ाव रहा है तो निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई सूचकांक ने 16.9 प्रतिशत सीएजीआर और निफ्टी 100 टीआरआई ने 15 प्रतिशत सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है. निफ्टी 50 टीआरआई ने भी करीब 15 प्रतिशत सीएजीआर की दर से रिटर्न देने में सफल रहा है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago