होम / पर्सनल फाइनेंस / बिना किसी गारंटी के केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलेगा 50 हजार तक का लोन, जानिए किन लोगों को होगा फायदा?

बिना किसी गारंटी के केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलेगा 50 हजार तक का लोन, जानिए किन लोगों को होगा फायदा?

केंद्र सरकार की कई ऐसी स्कीम हैं जिसके जरिए लोगों को अपना काम करने के लिए लोन दिया जाता है. ऐसी ही एक स्कीम- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जो लोगों को अपने व्यवसाय को चलाने और उसे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं. उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi), यह योजना विशेष रूप से उन स्ट्रीट वेंडरों के लिए बनाई गई है, जो कोविड-19 महामारी के कारण अपने कारोबार में भारी नुकसान का सामना कर चुके हैं. इस योजना के तहत, सरकार बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान करती है, जिससे इन वेंडरों को अपने व्यापार को फिर से शुरू करने और मजबूत बनाने का अवसर मिलता है. तो आइए जानते हैं इस योजना की पूरी प्रक्रिया और इसके फायदे क्या हैं? 

50 हजार रुपये तक लोन
पीएम स्वनिधि स्कीम में लाभार्थी को एक वर्ष की अवधि के लिए बिना किसी गारंटी के 10,000 रुपये तक लोन दिया जाता है. समय पर इस लोन का री-पेमेंट करने पर 20,000 रुपये लोन की दूसरी किस्त दी जाती है. इसके बाद लोन की तीसरी किस्त के तौर पर लाभार्थी को 50,000 रुपये दिया जाता है.

योजना के फायदे
पीएम स्वनिधि स्कीम में लाभार्थी को प्रति वर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी दी जाती है. इसके जरिए लाभार्थियों को नियमित री-पेमेंट को प्रोत्साहित किया जाता है. प्रति वर्ष 1,200 रुपये तक कैशबैक के माध्यम से डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित किया जाता है.

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

इस स्कीम के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडरों की पहचान और नए आवेदन जुटाने के लिए राज्य/यूएलबी जिम्मेदार हैं. हालांकि, लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी कई पहल किए जाते हैं. इसके लिए लेंडर्स के साथ बैठक करने के अलावा रेडियो जिंगल, टेलीविजन विज्ञापन और समाचार पत्रों में विज्ञापन के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जाता है. स्कीम के तहत अप्लाई के लिए pmsvanidhi की वेबसाइट पर विजिट करना होगा. सबसे पहले लोन आवेदन के लिए अपनी एलिजबिलिटी का टेस्ट करना है. यह भी देखना होगा कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago